
- पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही पड़ताल
- छानबीन में जुटी पुलिस का दावा, मृतक शराब पीने का था आदी
- मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र भेजा प्रयोगशाला
- बक्तौरी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
Lucknow: राजधानी लखनऊ हो रही सिलसिलेवार घटनाओं का मामला थम नहीं रहा है। मोहनलालगंज से लेकर अन्य थाना क्षेत्रों में हुई वारदातों का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि निगोहां के बक्तौरी खेड़ा गांव में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। स्थानीय और घरवाले उसकी हत्या किए जाने की आंशका जता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।
ये भी पढें
पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फोरेंसिक टीम घटनास्थल से नमूने एकत्र कर जांच पड़ताल के लिए भेजा है।
निगोहां थाना क्षेत्र स्थित बक्तौरी खेड़ा गांव निवासी पूर्णमासी उर्फ पुनवासी के 27 वर्षीय बेटे संदीप की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन की।
ये भी पढें
पुलिस का कहना है कि पड़ताल के सामने आया है कि मृतक संदीप अधिक शराब का सेवन करता था। वहीं कुछ लोग संदीप की हत्या किए जाने की आंशका जता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
एक ही फंदे पर झूल गए नाबालिग प्रेमी
बोले ब्रजेश: मरीज को पता होना चाहिए कौन सी दवा ले रहा है

