नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट की भावना से जन सेवा का संकल्प लें

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया जयपुर में जनप्रतिनिधियों से संवाद

जयपुर। एजेंसी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को जयपुर में जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों के साथ संवाद कर निकाय चुनावों में पार्टी की सफलता की बधाई देते हुए आगामी पंचायत राज चुनावों में ठोस रणनीति और आपसी सहयोग, समन्वय के साथ कार्य करते हुए जीत हासिल करने का मंत्र दिया।
श्री नवीन ने कहा कि ‘नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट’ की भावना को आत्मसात करते हुए जन सेवा के संकल्प को साकार करना भाजपा से जुड़े सभी जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों में मिली ऐतिहासिक सफलता प्रदेश नेतृत्व, संगठन और कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं प्रभावी रणनीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जीत का सेहरा हम सभी का है और निकाय चुनाव को आगामी पंचायत चुनाव की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव मानकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि सफलता के साथ आत्मचिंतन और समीक्षा ही संगठन को निरंतर मजबूत और सही दिशा प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकाय चुनाव में सफलता प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में सक्रिय रूप से लगाया जाये। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी अपेक्षाओं और मांगों को समझकर योजनाएं बनाना तथा उनके क्रियान्वयन के दौरान जनता के साथ सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना ही सुशासन की पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास के लिए एक से बढ़कर एक योजनाएं और कार्यक्रम लाये गये हैं।
जनप्रतिनिधि क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहेंगे, तो इन योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का यश जनता के बीच संगठन को जरूर मिलेगा। श्री नवीन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने के लिए प्रत्येक पंचायत समिति, जिला परिषद और बूथ की राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों का सूक्ष्म आकलन किया जाये। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के आगामी दिनों का अधिकतम उपयोग करते हुए चुनावी तैयारियों को गति देने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए संगठन को मजबूती, सक्रियता और जनता से सीधा संवाद रखते हुए कार्य करना होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए राजस्थान में विकास की गति को निरंतर बनाये रखना आवश्यक है। इसके लिए गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और हरियाणा की तरह राजस्थान में भी भाजपा को लगातार सत्ता में बनाये रखने के लिए जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं को जनसेवा की मिसाल बनानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी पंचायत चुनावों के लिए अभी से पूरी ताकत और मेहनत के साथ जुट जायें। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान में पिछले ढाई वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं।
राज्य सरकार ने विधायकों और जनप्रतिनिधियों को भी विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया है। पंचायत चुनावों के मद्देनजर विकास रथों के जरिये सरकार के कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की पुस्तिका तैयार कर उपलब्ध करायी गयी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी की सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों एवं चुनाव संचालन समिति के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता संगठन की मेहनत, समन्वित रणनीति और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने निकाय चुनावों के परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, वहां की रणनीति से सीख लेते हुए इसे पंचायत चुनाव में अपनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि श्री शर्मा के नेतृत्व में विकसित भारत, विकसित राजस्थान के लक्ष्य की दिशा में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों के लिए कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर चुनावी मैदान में जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठा, अनुशासन और सामूहिक निर्णय ही संगठन की सफलता का आधार हैं तथा भाजपा की विजय और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ. प्रेम चन्द बैरवा, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, सहप्रभारी कविता पाटीदार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी एवं डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधायक मौजूद थे।

Spread the love

Uncategorized

यूपी में 35 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों में बदले पुलिस अधिकारी

Lucknow : उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में 35 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें कई अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट, जिलों और मुख्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है। सूची के मुताबिक श्रीमती चारू निगम को पुलिस अधीक्षक […]

Spread the love
Read More
Prayagraj
Uncategorized

प्रयागराज में सपा नेता हत्याकांड का खुलासा, पांच लाख की सुपारी देने वाला प्रधानपति गिरफ्तार

Prayagraj: हंडिया बाजार में सपा नेता और पूर्व प्रधान पवन कुमार यादव की सरेआम गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और पुरानी रंजिश के चलते रची गई थी। मामले में एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपियों […]

Spread the love
Read More
Uncategorized

चीनी मिल संघ में संयुक्त प्रबंध निदेशक तैनाती को लेकर मनमानी

22 दिन पहले हटाए गए संयुक्त प्रबंध निदेशक Lucknow की चीनी मिल संघ में हुई वापसी नियुक्ति विभाग ने हटाया, चीनी अनुभाग-2 के उप सचिव ने ने किया वापसी का आदेश मुख्यमंत्री की पारदर्शी व्यवस्थाओं पर पानी फेर रहे आला अफसर Lucknow : अंधेर नगरी चौपट राजा, टका सेर भाजी टका सेर खाजा…यह कहावत चीनी […]

Spread the love
Read More