
Hardoi: अतरौली (हरदोई)। शुक्रवार की सुबह सारंगपुर गांव से 500 मीटर दूर नाबालिग प्रेमी युगल ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी ने मौत से पहले इंस्टाग्राम के स्टेटस में नटन वाले में फांसी लगा ली, देख लो आकर मौत हो गई हमारी लिखकर वायरल किया था। सुबह ग्रामीणों ने मोबाइल में देखा तो दौड़कर खेत पहुंचे। वहां दोनों प्रेमी युगल के शव लटकते हुए मिले।
ये भी पढें
मौके पर पहुंचे एडिशनल पूर्वी सुबोध गौतम, इंस्पेक्टर शिवाकांत पाण्डेय ने स्वजनों को सांत्वना देते है दोनों के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सण्डीला भेजा है। बताते हैं कि दोनों आपस में प्रेम करते थे। दोनों अलग-अलग जाति के थे। घरवालों ने आपत्ति जताई तो नाराज हो गए। गुरुवार को दोनों एक साथ गायब हो गए। किशोरी की मां ने थाने में उसे बरगलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस खोजबीन करने में जुट गई। इसकी भनक लगने पर दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
बर्गर सिंह ने असम में बढ़ाया विस्तार, राज्य में 25+ आउटलेट्स खोलने का लक्ष्य
भारत का कबड्डी में धमाका, थाईलैंड को 66-28 से हराया
बंगाल चुनाव में BJP ने खर्च किए 287 करोड़
दीपके बोले- धांधली वाले चुनाव में क्यों लेते हैं हिस्सा?
एजेंसी

