
Baby diet till 1 year : 12 महीने से कम उम्र के बच्चों को गाय का दूध पिलाना उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दिल्ली स्थित All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) के पीडियाट्रिक विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु भदानी ने कहा है कि एक साल से छोटे बच्चों को गाय का दूध नहीं देना चाहिए, क्योंकि इससे किडनी पर दबाव बढ़ने के साथ आयरन की कमी और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा हो सकता है। डॉ. भदानी के अनुसार, American Academy of Pediatrics (AAP) की गाइडलाइन कहती है कि 12 महीने से कम उम्र के बच्चों को केवल मां का दूध या आयरन युक्त इन्फेंट फॉर्मूला ही दिया जाना चाहिए। गाय का दूध इस उम्र के बच्चों की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाता।
क्यों खतरनाक हो सकता है गाय का दूध?
विशेषज्ञों का कहना है कि गाय के दूध में प्रोटीन और मिनरल्स की मात्रा अधिक होती है, जिसे छोटे बच्चों का शरीर आसानी से पचा नहीं पाता। इससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। इसके अलावा गाय के दूध में आयरन, विटामिन C और आवश्यक फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में नहीं होते, जो बच्चे के विकास के लिए जरूरी हैं।
एनीमिया और आंतों में ब्लीडिंग का खतरा
डॉ. भदानी ने बताया कि गाय के दूध में आयरन की मात्रा कम होने के कारण बच्चों में आयरन की कमी और एनीमिया का जोखिम बढ़ सकता है। कुछ मामलों में इसके कारण आंतों की अंदरूनी परत में जलन और हल्की ब्लीडिंग भी हो सकती है। इससे पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है और बच्चे के विकास पर असर पड़ सकता है।
एक साल से कम उम्र के बच्चे के लिए क्या है सही डाइट?
विशेषज्ञों के मुताबिक जन्म से छह महीने तक केवल मां का दूध ही बच्चे के लिए सबसे बेहतर आहार है। यदि किसी कारणवश ब्रेस्टफीडिंग संभव न हो तो डॉक्टर की सलाह पर आयरन युक्त इन्फेंट फॉर्मूला दिया जा सकता है। 6 महीने के बाद बच्चे को धीरे-धीरे ठोस आहार देना शुरू किया जा सकता है। छह से आठ महीने की उम्र में मसला हुआ केला, एवोकाडो, गाजर और शकरकंद जैसी नरम सब्जियां दी जा सकती हैं। वहीं नौ से 12 महीने की उम्र में दाल, बारीक कटे फिंगर फूड और सीमित मात्रा में दही को आहार में शामिल किया जा सकता है।
डॉक्टरों की सलाह
विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चे के पहले जन्मदिन तक गाय के दूध से बचना चाहिए। सही समय पर सही पोषण देने से बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढ़े
ICC की नई रैंकिंग जारी, टेस्ट में जो रूट अव्वल; ODI में गिल का जलवा
खुले नाले में गिरा BMC कर्मचारी, मेयर के दौरे के दौरान सामने आई बड़ी लापरवाही
“रोज सुबह 15 मिनट स्क्वाट्स का कमाल, तेजी से बर्न होगा फैट और मजबूत बनेगा पूरा शरीर”
UNSC में भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कश्मीर का मुद्दा उठाने पर दिया करारा जवाब


One thought on “एक साल से कम उम्र के बच्चे को गाय का दूध देना पड़ सकता है भारी”
Comments are closed.