
ईशान किशन और शुभमन गिल के शतक से भारतीय टीम चार सौ के पार
यूपी की राजधानी लखनऊ के अटल बिहाही वाजपेयी स्टेडियम में बल्लेबाजों का धमाल
अंशिका यादव
India vs Afghanistan 402 runs : स्लो पिच के लिए मशहूर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पिच पर आज भारतीय टीम के दो बल्लेबाजों ने जमकर अफगानिस्तान के गेंदबाजों की कुटाई कर डाली। पिटाई का आलम यह था कि टी-20 की तरह टीम इंडिया ने आठ रन प्रति ओवर की दर से कुल 402 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। तीन नम्बर पर बल्लेबाजी करने आए शुभमन गिल ने जहां 110 गेंदों पर 154 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं चार नम्बर पर बैटिंग कर रहे ईशान किशन ने महज 79 गेंदों का सामना किया और कुल 125 रनों की पारी खेल डाली।
इकाना स्टेडियम में हो रहे मैच में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 403 रन का बड़ा लक्ष्य दिया है। हालांकि भारतीय टीम 49.5 ओवर में 402 रन पर सिमट गई। पहले खेलते हुए भारत की शुरुआत खास नहीं रही और यशस्वी जायसवाल चार रन पर आउट हुए। उसके बाद रोहित शर्मा ने बेहतरीन 48 रन बनाए और कप्तान गिल व इशान किशन ने ताबड़तोड़ शतकीय पारियां खेलीं

भारत ने अपने इतिहास में आठवीं बार वनडे में 400 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया है और इसके साथ ही वह दक्षिण अफ्रीका की बराबरी पर पहुंच गया है। गिल ने 110 गेंदों पर 154 रन की बेहतरीन पारी में 22 चौके और दो छक्के लगाए जबकि ईशान किशन ने ज्यादा आक्रामक तेवर के साथ खेलते हुए 79 गेंदों में 125 रन में 14 चौके और सात छक्के मारे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 140 गेंदों में 224 रन की बड़ी साझेदारी कर भारत को विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
शुभमन गिल ने 77 गेंद पर अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक पूरा किया है। उनका यह 9वां वनडे इंटरनेशनल शतक है। जबकि बतौर कप्तान गिल ने पहला शतक जड़ा है। इशान ने अपने वनडे करियर में अपना दूसरा शतक लगाया है। उन्होंने 71 गेंद पर लखनऊ वनडे में शतक ठोका। 52 गेंद पर इशान ने फिफ्टी लगाई थी और अगली 19 गेंद में शतक पूरा कर लिया।
इस बार टीम इंडिया में खेल रहे छह बल्लेबाजों में पांच ओपनिंग बैट्समैन है। हालांकि लखनऊ में यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। लेकिन तीन नम्बर पर खेलने वाले शुभमन गिल भी सलामी बल्लेबाज हैं और चार नम्बर पर बैटिंग करने वाले ईशान किशन भी सलामी बल्लेबाज हैं। इन चार बल्लेबाजों के अलावा छह नम्बर पर बल्लेबाजी करने वाले क्लासिकल बल्लेबाज केएल राहुल भी टेस्ट समेत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करते हैं।
… तो शर्मा होते एक खास क्लब में शामिल
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 48 रन पर आउट हो गए। वह दो रन से अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए और राहुल द्रविड़ का एक खास रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। रोहित शर्मा अगर अर्धशतक पूरा कर लेते तो वह 95वां वनडे अर्धशतक होता और वह तीसरे नम्बर पर आ जाते। भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50प्लस स्कोर बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर भारत के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। वहीं विराट कोहली इस मामले में दूसरे नंबर विराजमान हैं। रोहित शर्मा अब तक अपने वनडे करियर में 33 शतक और 61 अर्धशतक लगा चुके हैं।

राशिद की फिरकी में फंसे रोहित
राशिद खान ने भारत के सुपरहिट बल्लेबाज शर्मा को अपनी शानदार गुगली पर क्लीन बोल्ड कर दिया। वह 39 गेंद पर 48 रन बनाकर राशिद के शिकार बने। इस पारी में रोहित ने छह चौके और दो छक्के लगाए। वह दिसंबर 2025 के बाद से वनडे में कोई पचासा नहीं लगा पाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने विशाखापट्टनम में 70 से ज्यादा रन की पारी खेली थी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढ़े
प्रीमियम SUV सेगमेंट में MINI Countryman C का धमाकेदार आगमन, बुकिंग शुरू
क्या पेपर कप बन रहा है सेहत का दुश्मन? भोपाल CMHO ने जारी की चेतावनी
Guru Randhawa Gym Firing: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, गैंग कनेक्शन आया सामने
G7 शिखर सम्मेलन में PM मोदी का बड़ा संदेश, विकास का पैमाना सिर्फ GDP नहीं


2 thoughts on “पांच सलामी बल्लेबाजों से सजी टीम इंडिया ने किया अफगानिस्तान का कत्ल”
Comments are closed.