धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 1400 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब

untitled design 2026 03 31t071623 1774921588

धुरंधर  टू   बदला  बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। Ranveer Singh स्टारर इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है और अब यह वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है, जिन्होंने इसे बड़े स्तर पर पेश किया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने 12वें दिन भारत में करीब 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 870 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

ये भी पढ़ें

भारतीय रेलवे का नया नियम: एक अप्रैल से टिकट कैंसिलेशन पर रिफंड प्रक्रिया में बदलाव

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। विदेशी बाजारों में फिल्म ने अब तक करीब 350 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। खासतौर पर उत्तरी अमेरिका, मध्य पूर्व और ऑस्ट्रेलिया में फिल्म की मजबूत पकड़ देखने को मिल रही है।अगर घरेलू और विदेशी कलेक्शन को मिलाकर देखा जाए, तो फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1390 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले एक-दो दिनों में यह फिल्म 1400 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी लगातार स्थिर कमाई है। रिलीज के बाद से ही फिल्म रोजाना अच्छे आंकड़े दर्ज कर रही है और कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।

ये भी पढ़ें

एक्शन और सरप्राइज का धमाका: सलमान खान की नई फिल्म का बड़ा खुलासा

सुनील गावस्कर की BCCI से बड़ी अपील, खिलाड़ियों और फैंस दोनों को मिले एक महीने का ब्रेक

गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, नाबालिग भाई पर हत्या का आरोप

धुरंधर 2’ ने  KGF चैप्टर टू’  के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इसके अलावा इसन RRR और  कल्कि 2898 AD  जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को भी पार कर लिया है।फिल्म की सफलता यह दिखाती है कि दर्शकों को अब बड़े पैमाने की एक्शन और स्पाई फिल्मों में ज्यादा दिलचस्पी है।

साथ ही, रणवीर सिंह का दमदार प्रदर्शन और कहानी की पकड़ ने फिल्म को एक ब्लॉकबस्टर बना दिया है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनती जा रही है और बॉक्स ऑफिस पर नए इतिहास रचने के करीब है।

Spread the love

Entertainment

Toxic Review: यश का खतरनाक अवतार, प्यार और गैंगस्टर की कहानी में कितना दम?

KGF के बाद यश का नया अंदाज Toxic Review: लंबे इंतजार और कई बार की देरी के बाद आखिरकार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairytale for Grown-Ups’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से जबरदस्त बज बना हुआ था। ‘KGF’ के रॉकी भाई के बाद यश इस […]

Spread the love
Read More
Entertainment

फैशन या तिरंगे का सम्मान? उर्वशी रौतेला के गाउन ने फिर छेड़ी पुरानी बहस

तिरंगा बना फैशन तो छिड़ी बहस Urvashi Rautela: तिरंगे के रंगों से प्रेरित फैशन एक बार फिर चर्चा में है। जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के केसरिया, सफेद और हरे रंग के गाउन ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। गाउन में अशोक चक्र से मिलता-जुलता […]

Spread the love
Read More
Entertainment

अनोखे अंदाज में दिखी डोंट बी शाइ’ की यंग और कूल गैंग, आलिया ने शेयर किया पोस्टर

Alia Bhatt : आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘डोंट बी शाइ’ इन दिनों चर्चा में है। फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता के बीच आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर इसका नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में फिल्म की यंग गैंग की दोस्ती, कूल केमिस्ट्री और बेफिक्र अंदाज की झलक देखने को मिल रही […]

Spread the love
Read More