महुली में मुर्गी फार्म सुपरवाइजर से लूट का आरोपी असलहा सहित गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

Arrested

आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर। संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार की भोर को मुर्गी फार्म के सुपरवाइजर से हुई छिनैती के आरोपी को असलहा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार, रजनौली गांव निवासी दानिश पुत्र अजीजुल्लाह मुर्गी फार्म सुपरवाइजर हैं।

वह भगौतीपुर गांव से अपने घर लौट रहे थे और उनके पास काले रंग के बैग में 1,35,600 रुपये के साथ बाट माप मशीन, मोबाइल चार्जर और अन्य सामान था। उसी दौरान महुली थाना क्षेत्र के भगौतीपुर गांव के पास कट्टा सटाकर उनके बैग से चोरी की घटना हुई।

महुली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अगया उर्फ सिदाही पुल के पास भगौतीपुर गांव निवासी अभियुक्त गुलशन गौतम पुत्र कन्हैयालाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

उसके पास से एक अवैध कट्टा, एक जिन्दा 12 बोर कारतूस, काले रंग की बैग में बाट माप मशीन, मोबाइल चार्जर, मोबाइल Infinix और दो किता फर्म की रसीद बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया और उसे न्यायालय में पेश किया।

महुली थाना प्रभारी दुर्गेश पांडेय ने बताया कि पुलिस की तत्परता और चौकसी से इस मामले का जल्दी पर्दाफाश संभव हुआ।

READ MORE

ओरेकल का बड़ा फैसला: 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी, AI तकनीक बनी वजह

सुनील गावस्कर की BCCI से बड़ी अपील, खिलाड़ियों और फैंस दोनों को मिले एक महीने का ब्रेक

सुनील गावस्कर की BCCI से बड़ी अपील, खिलाड़ियों और फैंस दोनों को मिले एक महीने का ब्रेक

Spread the love

Crime News

अंकित शर्मा मर्डर केस की पूरी टाइमलाइन: लापता होने से लेकर उम्रकैद की सजा तक का सफर

Karkardooma Court Verdict : वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान हुए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कड़कड़डूमा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने माना कि यह अपराध बेहद क्रूर और […]

Spread the love
Read More
Tainted police personnel and crime
Crime News Uttar Pradesh

दागी पुलिसकर्मियों पर नकेल नहीं तो कैसे थमे अपराध

गोरखपुर ही नहीं पहले भी कई बार पुलिस वाले लगा चुके हैं खाकी पर दाग पुलिसकर्मियों ने महकमे के फरमान को किया नजरअंदाज, उठे सवाल ए अहमद सौदागर Tainted police personnel and crime : तीन दिनों पहले गोरखपुर जिले दस वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अभिषेक यादव ने उसके […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Maharastra

नागपुर में घर बना था कथित सेक्स रैकेट का अड्डा, पुलिस रेड में संचालिका गिरफ्तार

Maharashtra News : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पुलिस ने एक कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कलमना इलाके में एक मकान के अंदर चल रही अवैध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से एक महिला को रेस्क्यू किया, जबकि […]

Spread the love
Read More