भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी पुलिस, ATS सिद्धार्थनगर और ATS गोरखपुर की संयुक्त कार्रवाई

स्कॉर्पियो से 1.20 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के नौवाबारी के पास की गई कार्रवाई में टीम ने एक महिला सहित दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक क्विंटल 20 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजे की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

 

अभियान में ठूठीबारी पुलिस के अलावा ATS सिद्धार्थनगर और गोरखपुर की टीमें शामिल थीं। पुलिस को मुखबिर के जरिए नौवाबारी इलाके में गांजे की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त टीम ने संदिग्ध वाहन की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके से नैमुन निशा उर्फ जहांतारा पत्नी जलालुद्दीन निवासी चैनपट्टी थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर उम्र 49 वर्ष और राजेन्द्र गौड़ उर्फ रविन्द्र, निवासी सेवरही, जनपद कुशीनगर उम्र 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जांच में गिरफ्तार आरोपी राजेन्द्र गौड़ का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ वर्ष 2020 में विशुनपुरा थाना, कुशीनगर और वर्ष 2023 में रुधौली थाना, बस्ती में NDPS एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में ठूठीबारी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 150/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8/20/29 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की बरामदगी के बाद तस्करी के नेटवर्क को लेकर भी जांच तेज कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Uncategorized

भारत-नेपाल साझेदारीः विदेश सचिव ने काठमांडू में कीं अहम बैठकें

 शाश्वत तिवारी Kathmandu:  भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति को और अधिक सुदृढ़ करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी का दो दिवसीय नेपाल दौरा संपन्न हो गया। यह यात्रा दोनों देशों के बीच पारंपरिक रूप से मजबूत और ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक प्राथमिकताओं के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित […]

Read More
Islamabad
International Uncategorized

पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, LPG सिलेंडर ₹7,000 तक पहुंचा

Islamabad: पाकिस्तान में रसोई गैस की किल्लत बढ़ने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ईरान से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की आपूर्ति बाधित होने के बाद कई शहरों में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 12 किलो के एक सिलेंडर का दाम करीब 7,000 पाकिस्तानी रुपए तक […]

Read More
Maharajganj
Uncategorized

गरबा महोत्सव में अंजली त्रिपाठी को मिला नारी शक्ति सम्मान

पगड़ी और तलवार भेंट कर अंजली त्रिपाठी को झांसी की रानी के रूप में किया सम्मानित उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर व्हाइट हाउस द मैरिज हॉल, नौतनवां में आयोजित गरबा कार्यक्रम में बचपन प्ले स्कूल एवं एबी इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर अंजली त्रिपाठी को नारी शक्ति एवं झांसी की रानी […]

Read More