
Lucknow Agnikand : राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को एक इमारत में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं और लपटों की चपेट में आ गई। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य के दौरान कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
चश्मदीद ने बताई डरावनी कहानी
स्थानीय निवासी और प्रत्यक्षदर्शी ओम प्रकाश ने बताया कि आग लगने के बाद हालात बेहद भयावह हो गए थे। उनके अनुसार, दमकल की गाड़ियां करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। इस दौरान इमारत के अंदर फंसे लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों और शीशों को पत्थरों से तोड़ दिया। ओम प्रकाश ने बताया कि जैसे ही कांच टूटे, कई युवक और युवतियां इमारत के छज्जों और खुले हिस्सों से नीचे कूदकर बाहर निकले। लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा
आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने भी बहादुरी दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य में मदद की। स्थानीय लोगों ने फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की और कई लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। घटना के दौरान इमारत के आसपास लगे पेड़ भी आग की चपेट में आ गए और जलकर राख हो गए। वहीं ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद पेट शॉप में रखा पशुओं का चारा और अन्य सामान भी पूरी तरह जल गया।
इमारत में क्या चल रहा था?
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इमारत में कोई कोचिंग सेंटर या लाइब्रेरी नहीं चल रही थी। ग्राउंड फ्लोर पर एक पेट शॉप थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर एक एनिमेशन सेंटर संचालित किया जा रहा था, जहां कर्मचारी काम कर रहे थे।
फायर ब्रिगेड की देरी पर उठे सवाल
प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर देर से पहुंची। हालांकि, प्रशासन की ओर से इस दावे पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। एडीसीपी सेंट्रल जितेंद्र कुमार ने कहा कि राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही पूरे मामले की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने दमकल के पहुंचने में हुई कथित देरी पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की।
राहत और बचाव अभियान जारी
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती सूचना में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन बाद में सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच जारी है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढ़े
अलीगंज अग्निकांड पर भावुक हुए ब्रजेश पाठक, बोले- 14 शव अपनी आंखों से देखे
“उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (UBT) के छह सांसदों ने थामा शिंदे का दामन”।
15 साल की भतीजी संग भागा 45 साल का फूफा, उम्र का सच पता चला तो खा लिया जहर


One thought on ““लखनऊ आगकांड: ‘फायर ब्रिगेड देर से पहुंची’, प्रत्यक्षदर्शी के दावे ने उठाए सवाल””
Comments are closed.