गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण से बनेगा विकसित भारत: केशव

farmer poor

गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण से बनेगा विकसित भारत: केशव

डबल इंजन सरकार की योजनाओं से बदल रही लोगों की जिंदगी

कानपुर में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, डिप्टी सीएम केशव ने लाभार्थियों को वितरित किए योजनाओं के लाभ

नया लुक संवाददाता

Keshav Prasad Maurya : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कानपुर नगर में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में भाग लेते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश गरीब कल्याण, युवा सशक्तिकरण, किसान समृद्धि और नारी शक्ति के उत्थान के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है तथा सरकार की योजनाएं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास की प्रतीकात्मक चाबियां, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अनुदान राशि के डमी चेक, श्रम सम्मान योजना की टूलकिट तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभ वितरित किए। लाभार्थियों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास पैदा किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने युवाओं से कौशल विकास, नवाचार और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों और विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का उद्देश्य “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा सरकार की कार्यशैली के मूल आधार हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े
पांच सलामी बल्लेबाजों से सजी टीम इंडिया ने किया अफगानिस्तान का कत्ल

प्रीमियम SUV सेगमेंट में MINI Countryman C का धमाकेदार आगमन, बुकिंग शुरू

क्या पेपर कप बन रहा है सेहत का दुश्मन? भोपाल CMHO ने जारी की चेतावनी

Guru Randhawa Gym Firing: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, गैंग कनेक्शन आया सामने

 

Spread the love

2 thoughts on “गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण से बनेगा विकसित भारत: केशव

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजन से मिले CM योगी, 15-15 लाख रुपये की दी आर्थिक सहायता

उमेश चन्द्र त्रिपाठी गोरखपुर हर जरूरतमंद के साथ Gorakhpur : आत्मिक संवेदना रखते हुए भरपूर सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम दिवंगत दो अधिवक्ताओं, आलोक कुमार अस्थाना और संजय सिंह के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया। दोनों अधिवक्ताओं की 6 सितंबर को आकाशीय बिजली की चपेट में आ […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

राज्यसभा में BSP की स्थिति होगी शून्य

यह इतिहास में पहली बार, अगले महीने होंगे 10 सीटों के चुनाव Lucknow: संसद से 25 नवम्बर, 2026 के बाद बहुजन समाज पार्टी का पत्ता एकदम साफ होने वाला है। लोकसभा में तो वैसे भी BSP का एक भी सांसद नहीं है, राज्यसभा में BSP के जरूर एक सदन रामजी लाल गौतम हैं, लेकिन 25 […]

Spread the love
Read More