कुकर में सिर्फ पांच मिनट में तैयार होंगे क्रिस्पी और फुले-फुले पॉपकॉर्न, नोट करें आसान विधि

Popcorn Recipe

Popcorn Recipe : शाम की चाय के साथ कुछ हल्का-फुल्का खाने का मन हो या फिर देर रात अचानक भूख लग जाए, ऐसे समय में पॉपकॉर्न एक बेहतरीन स्नैक साबित होते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्के और जल्दी बनने वाले भी होते हैं। खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए आपको किसी महंगे माइक्रोवेव या पॉपकॉर्न मेकर की जरूरत नहीं होती। सिर्फ एक साधारण कुकर की मदद से आप घर पर ही थिएटर जैसे क्रिस्पी और फुले-फुले पॉपकॉर्न तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे मात्र 5 मिनट में कुकर में स्वादिष्ट पॉपकॉर्न बनाए जा सकते हैं, जिन्हें बच्चे और बड़े सभी पसंद करेंगे।

पॉपकॉर्न बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

एक  कप मक्के के दाने

दो  चम्मच बटर

चुटकीभर हल्दी

आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

नमक स्वादानुसार

कुकर में पॉपकॉर्न बनाने की आसान विधि

कुकर को करें तैयार : सबसे पहले गैस ऑन करें और उस पर एक साफ कुकर रखें। कुकर पूरी तरह सूखा होना चाहिए ताकि मक्के के दाने अच्छे से फूट सकें।

बटर और मसालों का तड़का  : अब कुकर में  दो चम्मच बटर डालें और उसे हल्का गर्म होने दें। इसके बाद उसमें चुटकीभर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। यह मिश्रण पॉपकॉर्न को शानदार स्वाद देगा।

 मक्के के दाने डालें : अब मक्के के दाने कुकर में डालें और अच्छी तरह चलाएं ताकि मसाले और बटर हर दाने पर समान रूप से लग जाएं।

कुकर का ढक्कन लगाएं :  कुकर के ढक्कन से रबर और सीटी निकाल दें। इसके बाद ढक्कन को कुकर पर अच्छी तरह लगा दें। ऐसा करने से अतिरिक्त भाप बाहर निकलती रहेगी और पॉपकॉर्न ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे।

 तेज आंच पर पकाएं :  गैस की आंच तेज रखें। कुछ ही सेकंड बाद मक्के के दाने फूटने की आवाज आने लगेगी। इस दौरान हर कुछ सेकंड में कुकर को हल्के हाथ से हिलाते रहें ताकि कोई दाना जले नहीं।

तैयार हैं आपके पॉपकॉर्न : जब फूटने की आवाज बंद हो जाए, गैस बंद कर दें। ढक्कन खोलें और गर्मागर्म पॉपकॉर्न को एक बड़े बाउल में निकाल लें। अब इन्हें तुरंत सर्व करें और स्वाद का आनंद लें।

स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

चीज़ फ्लेवर पसंद है तो ऊपर से चीज़ पाउडर छिड़कें।

बच्चों के लिए बटर और थोड़ा चाट मसाला डाल सकते हैं।

हेल्दी विकल्प के लिए कम बटर और कम नमक का इस्तेमाल करें।

मूवी नाइट के लिए कैरेमल पॉपकॉर्न भी तैयार किए जा सकते हैं।

क्यों है पॉपकॉर्न एक हेल्दी स्नैक?

पॉपकॉर्न में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसमें कैलोरी भी अपेक्षाकृत कम होती है। सही मात्रा में बटर और मसालों का उपयोग करके इसे एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक बनाया जा सकता है। यही वजह है कि यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंद बना हुआ है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

शिल्पा शिंदे ने पहली बार कबूला सच, 11 साल पुराने विवाद पर किया बड़ा खुलासा

वेदांता को कही अडानी का विरोध महंगा तो नहीं पड़ गया!

सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, बुजुर्ग महिला ने SP नेता को चप्पलों से धोया, तहलका मचा

ट्रक जब्त होने पर चालक ने किया आत्महत्या का प्रयास, मौके पर मचा हड़कंप

 

 

 

Spread the love

3 thoughts on “कुकर में सिर्फ पांच मिनट में तैयार होंगे क्रिस्पी और फुले-फुले पॉपकॉर्न, नोट करें आसान विधि”

Comments are closed.

Lifestyle

करवा चौथ पर छाया फैशन का जादू, मल्टीकलर लहंगे और पोल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही मुरादाबाद के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कपड़ों की दुकानों से लेकर ज्वेलरी शोरूम और मेकअप स्टूडियो तक महिलाओं की पसंद के नए रंग दिखाई दे रहे हैं। इस बार पारंपरिक सुहाग के शृंगार में फैशन का नया अंदाज भी शामिल हो रहा है। […]

Spread the love
Read More
Lifestyle

रीठा और गुड़हल से घर पर बनाएं नेचुरल शैंपू, बालों की देखभाल होगी आसान

Reetha Hibiscus Shampoo: आजकल बालों की देखभाल के लिए बाजार में कई तरह के महंगे शैंपू और हेयर केयर प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। इसके बावजूद कई लोग बालों के रूखेपन, टूटने और बेजान होने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आप बालों की सफाई के लिए कोई पारंपरिक विकल्प तलाश रहे हैं, तो […]

Spread the love
Read More
Lifestyle

ओट्स और ड्राई फ्रूट्स से बनाएं हेल्दी नाश्ता

Weight Loss Breakfast : अगर आपको मीठा खाना पसंद है, लेकिन आप अपनी फिटनेस और डाइट का भी ध्यान रखना चाहते हैं, तो होममेड ग्रेनोला एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ओट्स, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, केले और शहद से तैयार होने वाला यह नाश्ता स्वाद में लाजवाब और बनावट में कुरकुरा होता है। इसे आप […]

Spread the love
Read More