Headline

विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे, बदल सकता है भाग्य

World Environment Day

World Environment Day हर साल पाँच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए लोग पौधारोपण करते हैं। पेड़-पौधे ऐसी सम्पदा हैं जो मनुष्य को हर प्रकार से लाभ पहुंचाते हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ये वातावरण को शुद्ध रखने के साथ ही हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार बनाकर रखते हैं।

सनातन धर्म में भी पेड़ पौधों को काफी महत्व दिया जाता है। सदियों से देवी-देवताओं के साथ पेड़-पौधों की भी पूजा करने की परंपरा चली आ रही है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति की राशि किसी न किसी वृक्ष का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति के लिए राशि अनुसार पेड़ लगाने चाहिए। ऐसे में इस बार विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार एक पौधा जरूर लगाएं। इससे पर्यावरण तो बचेगा ही साथ में आपकी किस्मत भी चमक सकती है।

ये भी पढ़े

कुकर में सिर्फ पांच मिनट में तैयार होंगे क्रिस्पी और फुले-फुले पॉपकॉर्न, नोट करें आसान विधि

मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं। ऐसे में शुभ फलों की प्राप्ति के लिए मेष राशि के जातकों को हमेशा लाल रंग के पुष्प वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके अलावा इस राशि वालों को लाल चंदन, गूलर आदि पौधे लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को सफेद रंग के पुष्प वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके अलावा आप जामुन, गूलर या खैर के पौधे भी लगा सकते हैं। इससे आर्थिक उन्नति होगी।

मिथुन राशि के स्वामी युवा ग्रह बुध देव हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हरे पत्ते वाले पेड़ लगाने चाहिए। तुलसी, शीशम व बांस के पौधे को लगाने से मिथुन राशि वालों को जीवन में मनचाही सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को चंद्रदेव की शुभता को पाने के लिए अपने आसपास औषधीय पौधे जैसे तुलसी, नीम, आदि के पौधे लगाने चाहिए।

ये भी पढ़े

इन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी,जानें आज का राशिफल

सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ऐसे में सूर्य देव की शुभता पाने के लिए सिंह राशि के जातकों को लाल रंग के पुष्प वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके अलावा आपको नाग-केसर और बरगद आदि का पेड़ भी लगाना चाहिए।

कन्या राशि के भी स्वामी बुध देव हैं, इसलिए इस राशि वालों को भी हरे रंग के पौधे लगाने चाहिए। कन्या राशि के जातकों को तुलसी, शीशम व बांस के पेड़ को लगाने पर शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। ऐसे में आपको अपने राशि स्वामी ग्रह की शुभता को पाने के लिए सफेद फूल के पौधे लगाना चाहिए। आप रीठा, बेल या अर्जुन का पौधा लगा सकते हैं।

ये भी पढ़े

सुबह उठते ही करें ये तीन योगासन, दिनभर रहेंगे ऊर्जावान और तनाव से दूर

वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगलदेव हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को लाल रंग के पुष्प वाले पौधे विशेष रूप से लगाना चाहिए।

धनु राशि स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में धनु राशि के लोगों को पीले रंग के फूल वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके अलावा आप मोलश्री, चीड़ व सलाल जैसे पेड़ लगा सकते हैं।

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। ऐसे में आपको नीले रंग के पुष्प वाले पौधे लगाने चाहिए। आपके लिए शमी, साल, कटहल या जलवेतस के पौधे लगाना शुभ साबित होता है।

कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं, इसलिए शनि देव की कृपा पाने के लिए कुंभ राशि के लोगों को नीले रंग के पुष्प वाले पौधे जैसे शमी का पेड़ विशेष रूप से लगाना चाहिए।

मीन राशि के भी स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में आपको पीले रंग के पुष्प या फल वाले पौधे लगाने चाहिए। आम, महुआ आदि के पौधे लगाने से आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

भाजपा के विकास का दावा हो गया अंडरग्राउंड: अखिलेश यादव

केंद्रीय मंत्री का दबाव बनाकर तबादलों में हुआ बड़ा खेल!

दबंग ने पिता पुत्र व बहू को लोहे के चमटे से बेरहमी से पीटा

गूगल की भूल से मचा बवाल, स्वरूप खान की मौत की खबर निकली झूठी

UPPSC APS परीक्षा 2023: हिंदी शॉर्टहैंड मानक ने रोकी चयन प्रक्रिया, 331 पद आगे बढ़े

Hong Kong
homeslider Technology

हांगकांग में खुली रोबोट वाली दुकान, बिलिंग से लेकर सामान सजाने तक करते हैं काम

Hong Kong: टेक्नोलॉजी की दुनिया में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच हांगकांग से एक अनोखी खबर सामने आई है। यहां एक ऐसा कन्वीनियंस स्टोर शुरू किया गया है, जहां दुकान के रोजमर्रा के काम इंसानों के बजाय ह्यूमनॉइड रोबोट संभाल रहे हैं। स्टोर में सामान व्यवस्थित करने से लेकर ग्राहकों के ऑर्डर और […]

Read More
International Weather

नेपाल में आपदा से पहले अलर्ट की तैयारी, चीन ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

नेपाल की मदद को आगे आया चीन Nepal Glacial Lake: नेपाल में लगातार बढ़ रहे प्राकृतिक आपदाओं के खतरे के बीच चीन ने मदद का भरोसा दिया है। चीन ने नेपाल को ग्लेशियल लेक, बाढ़, भूस्खलन और मौसम से जुड़े संभावित खतरों की पूर्व चेतावनी देने का आश्वासन दिया है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय […]

Read More
Chhath Mahaparv
Entertainment homeslider

बॉलीवुड में पहली बार छठ की भव्य झलक, ‘द वैन’ में दिखेगी बिहार की संस्कृति

Chhath Mahaparv: हिंदी सिनेमा में त्योहारों को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में दिखाने का चलन काफी पुराना है। होली, दिवाली और लोहड़ी जैसे पर्व फिल्मों की कहानियों का हिस्सा बन चुके हैं। अब पहली बार बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में विशेष आस्था रखने वाले महापर्व छठ पूजा को भी बड़े स्तर पर दर्शकों […]

Read More