सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, बुजुर्ग महिला ने SP नेता को चप्पलों से धोया, तहलका मचा

Samajwadi Party

67 सैकंड में बांदा की सड़कों पर हुई ऐसी घटना कि सब रह गए भौचक्के

Samajwadi Party उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू को एक बुजुर्ग महिला द्वारा कथित तौर पर चप्पल से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद जिले में राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कोतवाली नगर क्षेत्र का है। करीब 67 सेकेंड के इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला धीरे-धीरे मोहन साहू की कार के पास पहुंचती दिखाई देती है। महिला पहले हाथ जोड़कर उनसे बात करती है। जैसे ही मोहन साहू महिला की बात सुनने के लिए कार का शीशा नीचे करते हैं, महिला अचानक चप्पल उतारकर उन पर वार करने लगती है। इस अप्रत्याशित घटना से घबराए मोहन साहू तुरंत कार का शीशा बंद कर वहां से निकल जाते हैं।

मोहन साहू ने बताया साजिश

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने कहा कि वह मंगलवार सुबह एक परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने राजघाट गए थे। वहां उनकी गाड़ी के पास गीता देवी नाम की महिला पहुंची और अपने साथ हुए कथित अन्याय की बात करने लगी। साहू का आरोप है कि जैसे ही उन्होंने कार का शीशा नीचे किया, महिला ने उन्हें चप्पल से मारना शुरू कर दिया। मोहन साहू ने इस पूरी घटना को राजनीतिक साजिश करार देते हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले भी उनके खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की गई थी, जो जांच में निराधार साबित हुई।

ये भी पढ़े

AC चलने वाले हो जाएं सावधान! जीवन झुलसा सकता है गर्मी की यह ठंडक

विधायक ने आरोपों से किया इनकार

वहीं सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मोहन साहू के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि इस घटना से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने इसे बेबुनियाद आरोप बताया।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

घटना के बाद एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें बुजुर्ग महिला ने अपने साथ हुए कथित उत्पीड़न की कहानी सुनाई। करीब 192 सेकेंड के इस वीडियो में महिला ने आरोप लगाया कि मोहन साहू और उनके सहयोगियों ने उसके और उसकी बेटी के साथ अभद्रता, मारपीट और दुर्व्यवहार किया। महिला का दावा है कि उन्हें घर से निकाल दिया गया और उनका सामान भी बाहर फेंक दिया गया। महिला ने मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि इस वीडियो की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक ने बताया कि मामले के दोनों पक्षों को बुलाया गया है। यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और आरोप-प्रत्यारोप की जांच कर रही है।

Spread the love

One thought on “सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, बुजुर्ग महिला ने SP नेता को चप्पलों से धोया, तहलका मचा”

Comments are closed.

iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Mathura Electrocution Accident
homeslider Uttar Pradesh

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से गई युवक की जान

मथुरा में हाईटेंशन लाइन का कहर Mathura Electrocution Accident :  थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से युवक […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सोनम वांगचुक मामले में बड़ा अपडेट, केंद्र बोला- मेदांता शिफ्टिंग का विरोध नहीं करेंगे

Sonam Wangchuk Latest News : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और अस्पताल शिफ्टिंग मामले में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा है कि उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि […]

Spread the love
Read More