गर्मियों में डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है, अपनाएं ये आसान आयुर्वेदिक उपाय और रखें शुगर कंट्रोल

diabetes manage freepik 1774408832

गर्मियों का मौसम अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है, खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस दौरान शरीर में पानी की कमी, गलत खान-पान और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते सावधानी बरती जाए और सही उपाय अपनाए जाएं।

डायबिटीज को कंट्रोल करना उतना मुश्किल नहीं है, जितना लोग समझते हैं। कुछ छोटे-छोटे बदलाव आपकी सेहत में बड़ा फर्क ला सकते हैं। जैसे कि रोजाना हल्की एक्सरसाइज या वॉक करना। जब आप चलते हैं, तो शरीर ग्लूकोज का बेहतर इस्तेमाल करता है, जिससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। तनाव भी डायबिटीज को बढ़ाने का एक बड़ा कारण है। अगर आप रोज कुछ समय रिलैक्सेशन के लिए निकालते हैं, जैसे गहरी सांस लेना या हल्की एक्टिविटी करना, तो इससे मानसिक और शारीरिक दोनों स्वास्थ्य बेहतर होता है।

ये भी पढ़ें

हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए डॉक्टर अशोक सेठ ने दी खास सलाह

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गर्मियों में सबसे बड़ी गलती लोग कम पानी पीना और ज्यादा मीठे या कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करना करते हैं। इससे शरीर में शुगर लेवल असंतुलित हो सकता है। इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। डायबिटीज के लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। बार-बार प्यास लगना, थकान, बार-बार पेशाब आना, धुंधला दिखना—ये सभी संकेत हो सकते हैं कि आपका शुगर लेवल बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें 

90 लाख टन अनाज एथेनॉल सेक्टर को देने का फैसला, सरकार का बड़ा फैसला

आयुर्वेद में डायबिटीज को नियंत्रित करने के कई आसान उपाय बताए गए हैं। जैसे खीरा, करेला और टमाटर का जूस पीना, गिलोय का काढ़ा लेना और मेथी पाउडर का सेवन करना। इसके अलावा, योग जैसे कपालभाति और मंडूकासन भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। अगर आप अपनी लाइफस्टाइल में ये छोटे बदलाव शामिल करते हैं, तो आप आसानी से अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

Spread the love

Pancreatic cancer medication
Health

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में बड़ी सफलता, नई दवा ने कीमोथेरेपी से बेहतर परिणाम दिखाए

Pancreatic cancer medication: पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज को लेकर एक नई रिसर्च ने उम्मीद जगाई है। डाराक्सोनरासिब नाम की दवा ने पहले से इलाज करा चुके मेटास्टेटिक पैंक्रियाटिक डक्टल एडेनोकार्सिनोमा के मरीजों में कीमोथेरेपी की तुलना में बेहतर नतीजे दिखाए हैं। इस अध्ययन के परिणाम प्रतिष्ठित न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ़ मेडिसिन (NEJM) में प्रकाशित हुए हैं। […]

Spread the love
Read More
Eye problems
Health Lifestyle

मानसून में आंखों की सूजन-जलन को न करें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में आंखों को लेकर रहें सतर्क Eye problems during the monsoon: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं यह आंखों की सेहत के लिए कई चुनौतियां भी लेकर आता है। मानसून में आंखों में लालपन, जलन, सूजन, पानी आना और चिपचिपा स्राव जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। कई […]

Spread the love
Read More
Benefits of Okra
Health

भिंडी खाने के हैं कई फायदे, डॉक्टर शुभम वत्स ने बताया क्यों डाइट में जरूर शामिल करें यह सब्जी

Benefits of Okra: भारतीय रसोई में भिंडी एक ऐसी सब्जी है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं। मसालेदार भिंडी हो, भरवा भिंडी या फिर भिंडी दो प्याजा, इसका स्वाद हर रूप में अलग और खास होता है। लेकिन स्वाद के साथ-साथ भिंडी पोषण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसमें […]

Spread the love
Read More