भारत और कंबोडिया ने द्विपक्षीय सहयोग पर की व्यापक चर्चा

WhatsApp Image 2026 03 24 at 4.15.19 PM

शाश्वत तिवारी

नोम पेन्ह। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) पी. कुमारन ने कंबोडिया का दौरा किया। इस दौरान कुमारन ने अपने कंबोडियाई समकक्ष उन खेआंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों पक्षों ने राजनीतिक, आर्थिक, वाणिज्यिक, व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, विकास साझेदारी, कनेक्टिविटी, क्षमता निर्माण और सांस्कृतिक सहयोग, भौतिक तथा डिजिटल कनेक्टिविटी आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर व्यापक चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय जुड़ाव के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर सहमति जताई। दोनों देशों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

ये भी पढ़ें

बिम्सटेक यूथ प्रोग्रामः युवाओं ने लिया सतत जीवन शैली, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मंत्रालय ने कहा यात्रा के दौरान सचिव (पूर्व) ने कंबोडियाई नेतृत्व से भी मुलाकात की। उन्होंने भारत और कंबोडिया के बीच द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए कंबोडिया साम्राज्य के विदेश मामलों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री प्राक सोखोन के साथ एक शिष्टाचार भेंट की। पी. कुमारन ने कंबोडिया साम्राज्य की संस्कृति और ललित कला मंत्री, महामहिम फोएर्नग साकोना से भी मुलाकात की और भारत-कंबोडिया के चल रहे सांस्कृतिक सहयोग परियोजनाओं में हुई प्रगति पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें

नेपाल के पाल्पा जिले में स्थित तिनाऊ नदी में लापता दोनों भारतीय युवकों का शव बरामद

नोम पेन्ह में सचिव (पूर्व) ने आईसीसीआर छात्रवृत्ति और भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के पूर्व छात्रों के साथ भी बातचीत की। सिएम रीप की अपनी यात्रा के दौरान कुमारन ने एशियाई पारंपरिक वस्त्र संग्रहालय (जो मेकांग-गंगा सहयोग के तहत भारतीय सहायता से स्थापित किया गया था) के साथ-साथ ता प्रोहम मंदिर का भी दौरा किया। यह मंदिर भारतीय सहायता से चल रही संरक्षण और जीर्णोद्धार परियोजना का स्थल है। बता दें कि कंबोडिया भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘इंडो-पैसिफिक’ क्षेत्र के दृष्टिकोण का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। कंबोडिया ‘ग्लोबल साउथ’ में भी भारत का एक प्रमुख भागीदार है।

ये भी पढ़ें

भारत का साउथ अफ्रीका दौरे का टीम का ऐलान, अनुष्का शर्मा को पहली बार मौका मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन…आठ आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Spread the love

Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More
New York
International

फ्रांस-UAE के साथ भारत की त्रिपक्षीय बैठक, G4 मंच से उठाई UNSC सुधार की आवाज

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता अपने चरम पर है। इसी कड़ी में न्यूयॉर्क में दो अत्यंत महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारतीय पक्ष का नेतृत्व करते हुए देश के रणनीतिक हितों और वैश्विक […]

Spread the love
Read More
New York
International

ग्लोबल साउथ और भारत-CELAC बैठकों की जयशंकर ने की अध्यक्षता

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में भारत ने एक बार फिर विकासशील देशों की आवाज को मजबूती से बुलंद किया है। न्यूयॉर्क में समान सोच वाले ‘ग्लोबल साउथ’ देशों और उनके सहयोगियों की एक उच्च-स्तरीय मंत्री-स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस. […]

Spread the love
Read More