राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन…आठ आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Arrested

Arrested अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा और सख्त कर दिया है। पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके आठ आरोपियों के खिलाफ अब पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान शुरू किया है। रविवार सुबह पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सभी आरोपियों के घरों पर दबिश देकर साक्ष्य जुटाए और पूछताछ से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की।

गिरफ्तारी के बाद अब घरों पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों के आवासों पर एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि पुलिस टीमों ने परिवार वालों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। इन छापों का उद्देश्य आरोपियों की संपत्ति, लेन-देन और संभावित छिपाई गई रकम से जुड़े सुराग जुटाना है। कई जगहों पर पुलिस को दरवाजे खुलवाने में भी मशक्कत करनी पड़ी।

80 लाख की बरामदगी के बाद और साक्ष्यों की तलाश

इस मामले में पुलिस पहले ही करीब 80 लाख रुपये की बरामदगी कर चुकी है। अब जांच टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों की आर्थिक स्थिति मंदिर में काम करने से पहले कैसी थी और बाद में इसमें क्या बदलाव आया।

किन आरोपियों के ठिकानों पर हुई दबिश

पुलिस ने स्वर्गद्वार मोहल्ला, रामधाम सहित कई इलाकों में दबिश दी, जहां आरोपी रहते हैं। इनमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा समेत सभी आठ आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने इन स्थानों से दस्तावेज और अन्य संभावित साक्ष्य भी जुटाए हैं।

ये भी पढ़े

UP में INDIA गठबंधन में खटास! कांग्रेस ने SP से मांगी आधी सीटें, मचा सियासी घमासान

SIT रिपोर्ट के बाद तेज हुआ एक्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्रा, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, करुणेश पांडेय, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला और रमाशंकर मिश्रा शामिल हैं।

इस मामले में FIR दर्ज होने और कार्रवाई में कथित देरी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि समय पर कार्रवाई न होने से आरोपियों को सबूत नष्ट करने का मौका मिल सकता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच हर पहलू से की जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

चंदा चोरी में क्यों उठ रही हैं न्यास से जुड़े सरकारी नुमांइदों पर उंगली

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, CBSE रिवैल्यूएशन छात्रों को मिली राहत…जानें पूरी गाइडलाइन

आयरलैंड के खिलाफ भी नहीं मिला मौका, वैभव सूर्यवंशी को लेकर फैंस ने उठाए सवाल

मुहर्रम पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई सड़कें रहेंगी बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट डायवर्जन

6 thoughts on “राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन…आठ आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को महराजगंज पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ के स्कूल में 13 साल के छात्र की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सहारा स्टेट स्थित एलपीएस (LPS) स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र अथर्व सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी पुलिस, ATS सिद्धार्थनगर और ATS गोरखपुर की संयुक्त कार्रवाई

स्कॉर्पियो से 1.20 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के नौवाबारी के पास की गई कार्रवाई में टीम […]

Read More