वाह डॉक्टर साहब ! बाएं पैर की जगह दाएं का कर दिया ऑपरेशन

Lucknow

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि जिस बुजुर्ग महिला के बाएं घुटने में परेशानी थी, डॉक्टरों ने गलती से उसके दाएं घुटने का ऑपरेशन कर दिया। मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रशासन से जवाब मांगा है।

जानकारी के मुताबिक, राजाजीपुरम निवासी मनोज कुमार की मां राजेश्वरी के बाएं घुटने में काफी समय से परेशानी थी। परिजनों के अनुसार, उन्हें बेहतर इलाज के लिए आठ सितंबर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज का खर्च अधिक बताया गया। इसके बाद आयुष्मान योजना के तहत इलाज कराने की बात कहते हुए उन्हें गोमतीनगर विस्तार स्थित दूसरे निजी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई।

ये भी पढें

₹600 सस्ता सिलेंडर? जानिए वायरल दावे की सच्चाई

परिजनों का कहना है कि 11 सितंबर को बुजुर्ग महिला का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद जब परिवार को जानकारी हुई तो कथित तौर पर पता चला कि बाएं घुटने की जगह दाएं घुटने की सर्जरी कर दी गई है। इस घटना के बाद परिवार ने अस्पताल प्रशासन और संबंधित डॉक्टरों के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

परिजनों ने इलाज के दौरान करीब 2.50 लाख रुपये आयुष्मान योजना के तहत और 70 हजार रुपये नकद लिए जाने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गलत घुटने के ऑपरेशन की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा। परिवार ने आरोप लगाया कि मामले को दबाने के लिए उन पर दबाव भी बनाया गया।

ये भी पढें

40 की उम्र का इंतजार न करें, दिल की सेहत के लिए कराएं ये जांचें

मामले को लेकर परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कार्यालय में भी शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद CMO कार्यालय की ओर से अस्पताल प्रशासन को नोटिस जारी कर पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। नर्सिंग होम एवं अस्पताल नोडल अधिकारी डॉ. AP सिंह के मुताबिक, शिकायत के आधार पर अस्पताल प्रशासन से ऑपरेशन और मरीज के पूरे इलाज से संबंधित दस्तावेज तथा जानकारी मांगी गई है। उनका कहना है कि अस्पताल की ओर से दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी सामने आई है, लेकिन अभी तक पीड़ित परिवार या अस्पताल प्रशासन की ओर से थाने में औपचारिक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

40 की उम्र का इंतजार न करें, दिल की सेहत के लिए कराएं ये जांचें

₹600 सस्ता सिलेंडर? जानिए वायरल दावे की सच्चाई

खड़े ट्रक से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: नौ मौतों के बाद खुली लापरवाही की परतें

 

Spread the love

One thought on “वाह डॉक्टर साहब ! बाएं पैर की जगह दाएं का कर दिया ऑपरेशन”

Comments are closed.

New Delhi
homeslider National Politics

ज्ञानेश को CJP का अल्टीमेटम, 48 घंटे में दीजिए इस्तीफा

New Delhi: चुनाव आयोग से जुड़ी एक हालिया मीडिया रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत तीन प्रमुख मांगें सरकार और चुनाव आयोग के सामने रखी हैं। CJP का कहना है कि […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में अब एक महिला की बेरहमी से हत्या

पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है पद्मिनी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते 16 सितंबर 2026 को हत्या कर बक्से में भरकर फेंकी गई लाश का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि बुधवार देर […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: नौ मौतों के बाद खुली लापरवाही की परतें

Greater Noida : यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात स्लीपर बस में लगी भीषण आग ने नौ  यात्रियों की जान ले ली। हादसे के वक्त बस में करीब 35 यात्री सवार थे। आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी […]

Spread the love
Read More