नेपाल के पाल्पा जिले में स्थित तिनाऊ नदी में लापता दोनों भारतीय युवकों का शव बरामद

WhatsApp Image 2026 03 24 at 3.10.58 PM

  उमेश चन्द्र त्रिपाठी

बुटवल नेपाल। नेपाल के पाल्पा जिले में स्थित तिनाउ नदी में नहाने के दौरान डूबने से भारत के दो किशोरों की मौत हो गई, पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बरामद कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। यह घटना तिनाउ गाउँपालिका-3 स्थित जलविद्युत बांध क्षेत्र में रविवार को हुई थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों युवक अपने पांच अन्य साथियों के साथ नेपाल घूमने गए थे। जिला पुलिस कार्यालय पाल्पा के डीएसपी होम प्रकाश चौधरी ने बताया कि भारत के संतकबीरनगर जिले से 7 लोगों का एक समूह घूमने के लिए पाल्पा आया हुआ था।

ये भी पढ़ें

ODI वर्ल्ड कप 2027: ICC रैंकिंग से तय होंगी टीमें, साउथ अफ्रीका से टॉप-9 को मिलेगा मौका

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इसी दौरान सभी युवक तिनाउ नदी के बांध क्षेत्र में नहाने लगे, जहां अचानक गहराई और तेज बहाव के कारण 2 किशोर डूब गए और लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू की। सोमवार सुबह करीब दस बजे घटनास्थल से करीब 100 मीटर नीचे एक किशोर का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान 17 वर्षीय अमान अंसारी निवासी मेहदावल ठाकुरद्वार नगर पंचायत वार्ड संख्या 18, संतकबीरनगर के रूप में हुई है। वहीं, उसके साथ डूबा 17 वर्षीय फरहान अंसारी का शव दोपहर में पुलिस ने कुछ और दूरी पर बरामद किया।

ये भी पढ़ें

Post Office FD: 12 महीने में ₹2 लाख पर मिलेगा इतना रिटर्न, जानें पूरा कैलकुलेशन

FD मैच्योरिटी के बाद बैंक का इनकार…कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

सहायक प्रमुख जिलाधिकारी ऋषिराम सुवेदी ने बताया कि घटना स्थल जलविद्युत परियोजना के बांध के पास होने के कारण वहां पानी की गहराई अधिक और बहाव अनियमित रहता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि इस तरह के संवेदनशील स्थानों पर नहाने या पानी में उतरने से बचें। घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, समूह के अन्य 5 सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

Spread the love

Business International

महाघोटालाः फर्जी कम्पनी, फर्जी दस्तावेज, फर्जी निदेशक और पैसा ऐंठा असली

एक बोगस कम्पनी में डायरेक्टर बनाकर करोड़ों रुपये डकारे, विदेश भेजा नोएडा महाघोटाला के बाद रायपुर में पकड़े गए फर्जी कम्पनी बनाने वाले Company Fraud : साइबर फ्रॉड, बैंक फ्रॉड के बाद अब लोगों ने GST फ्रॉड और कम्पनी फ्रॉड करना शुरू कर दिया है। पहले कम्पनी बनाते हैं, उसमें लाखों की वसूली करते हैं। […]

Spread the love
Read More
homeslider International Politics

ईरान की नई गर्जना, परमाणु ठिकानों पर हमला हुआ तो अमेरिका एवं उसके सहयोगियों को कर देंगे नेस्तनाबूद

होर्मुज पर तनाव बरकरार, अब अमेरिका ने मढ़ा ईरान पर यह बड़ा आरोप मार्को रूबियो ने कहा- ‘गम्भीर नहीं है ईरान’, सुधर जाएं नहीं तो कुछ भी सकता है अपनी वायु रक्षा प्रणाली को और मजबूती देने में जुटा है ईरान, सस्पेंस बरकरार राकेश तिवारी दुनिया भर के ऊर्जा बाजारों में मची खलबली उस समय […]

Spread the love
Read More
India-ASEAN Cooperation
International

अत्यंत अशांत दौर में भारत-आसियान सहयोग जरूरीः जयशंकर

शाश्वत तिवारी India-ASEAN Cooperation : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 22 से 23 जुलाई 2026 तक फिलीपींस के मनीला दौरे पर हैं। यात्रा के पहले दिन उन्होंने मनीला में आयोजित आसियान-भारत विदेश मंत्रियों की बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस महत्वपूर्ण बैठक में डॉ. जयशंकर ने वैश्विक स्तर पर चल रही उथल-पुथल के बीच भारत और […]

Spread the love
Read More