बिम्सटेक यूथ प्रोग्रामः युवाओं ने लिया सतत जीवन शैली, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

WhatsApp Image 2026 03 24 at 3.40.25 PM

    शाश्वत तिवारी

भोपाल। विदेश मंत्रालय ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सहयोग से 17-23 मार्च तक मध्य प्रदेश में ‘बिम्सटेक यूथ कल्चरल हेरिटेज एंड सस्टेनेबिलिटी इमर्शन प्रोग्राम’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिम्सटेक में युवा आदान-प्रदान को मजबूत करने के लिए घोषित पहलों के तहत आयोजित किया गया। इसमें बिम्सटेक के सात सदस्य देशों- बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड के 80 से अधिक युवाओं ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान, विरासत संरक्षण और ‘मिशन लाइफ’ (पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली) पर फोकस किया।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा इस पहल का उद्देश्य लोगों के बीच आपसी जुड़ाव को मजबूत करना है, साथ ही बिम्सटेक के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों, संस्कृति, पर्यावरण और युवा जुड़ाव, में सहयोग को आगे बढ़ाना है।

ये भी पढ़ें

Post Office FD: 12 महीने में ₹2 लाख पर मिलेगा इतना रिटर्न, जानें पूरा कैलकुलेशन

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मंत्रालय ने कहा भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का पहला चरण सांस्कृतिक विरासत के अनुभव पर केंद्रित था, जहां प्रतिभागियों ने संग्रहालयों, विरासत स्थलों और जनजातीय सामुदायिक केंद्रों का दौरा किया तथा विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद और चिंतन सत्रों में भाग लिया। कार्यक्रम का दूसरा चरण पचमढ़ी बायोस्फीयर रिज़र्व में आयोजित हुआ, जहां प्रतिभागियों ने एक ‘पर्यावरण नेतृत्व मॉड्यूल’ में हिस्सा लिया, इसमें वन पारिस्थितिकी कार्यशालाएं, स्थिरता परियोजनाएं, पर्यावरण-पर्यटन पहलें, साहसिक गतिविधियां और टीम-निर्माण अभ्यास शामिल थे। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री की ‘मिशन लाइफ’ पहल के अनुरूप है, जो युवाओं के बीच सतत जीवन शैली और पर्यावरण संरक्षण की भावना को बढ़ावा देता है, इसे अनुभव-आधारित शिक्षा, साथियों के बीच संवाद और सहयोगात्मक परियोजनाओं के आधार पर तैयार किया गया है। मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और प्रतिभागियों के साथ संवाद किया।

ये भी पढ़ें

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, बजट सत्र के बीच मचा हड़कंप

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन…आठ आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

इस कार्यक्रम के महत्त्वपूर्ण परिणाम सामने आए, जिनमें साझा सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विरासत के प्रति गहरी समझ, प्रतिभागियों के बीच नेतृत्व और विभिन्न संस्कृतियों के साथ तालमेल बिठाने की क्षमताओं में वृद्धि तथा निरंतर सहयोग सुनिश्चित करने के लिए एक ‘बिम्सटेक युवा स्थिरता नेटवर्क’ की स्थापना शामिल है। यह पहल बिम्सटेक ढांचे के अंतर्गत क्षेत्रीय जुड़ाव को गहरा करने और युवाओं को सांस्कृतिक कूटनीति तथा सतत विकास के दूतों के रूप में सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

 

International

वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव विशेषज्ञ, संरक्षण के वैश्विक प्रयासों पर हुआ मंथन

Jamnagar: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में वन्यजीव संरक्षण और पशु कल्याण को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मंथन हुआ। यहां 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 30 देशों के 98 संस्थानों और भारत के 29 चिड़ियाघरों के प्रतिनिधियों ने भाग […]

Read More
International

ट्यूनीशिया फिल्म फेस्ट में भारत की धूम, शॉर्ट फिल्म ‘तोयज’ ने जीता पुरस्कार

 शाश्वत तिवारी Tunis: ट्यूनीशिया में आयोजित ‘जेर्बा इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ विमेन एंड यूथ सिनेमा’ के 12वें संस्करण में भारत ने ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में भाग लेकर वैश्विक मंच पर अपनी कूटनीतिक और सिनेमाई कला का परचम लहराया है। इस प्रतिष्ठित चार दिवसीय महोत्सव में भारत की भागीदारी बेहद खास रही, जहां भारतीय शॉर्ट […]

Read More
International

यूरोप के साथ “भारत” के गहरे होते रिश्ते

शाश्वत तिवारी New Delhi: वैश्विक उथल-पुथल और जटिल अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच भारत और ऑस्ट्रिया ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कदम आगे बढ़ाए हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री बीटे मेनल-रीसिंगर से मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दोनों नेताओं […]

Read More