ग्राम बघौरा में सेवानिवृत्त शिक्षको का सम्मान एवं होली मिलन समारोह का आयोजन

WhatsApp Image 2026 03 15 at 8.28.25 PM 1

बाराबंकी। शिक्षक समाज का वह दर्पण है जो कभी अपनी जिम्मेदारियों से दूर नहीं हो सकता। शिक्षक ही समाज की आधारशिला होता है और अपने जीवन के अंत तक मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए समाज को सही दिशा दिखाता रहता है इसलिए समाज में शिक्षक को उच्च दर्जा दिया जाता है। यह विचार रविवार को ग्राम बघौरा में शिक्षक भगवती प्रसाद वर्मा के प्रतिष्ठान पर आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक अलंकरण समारोह, शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश दीक्षित ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षक परिवार एक ऐसा सामाजिक परिवार है जो समाज को हमेशा नई दिशा देने का कार्य करता है।

ये भी पढ़ें

उत्तराखंड में अब कांग्रेस के जमाने की नीतिगत अपंगता नहीं : यशपाल आर्य

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व भाजपा प्रत्याशी अमरीश रावत ने कहा कि उनका सहयोग हमेशा सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर वह कंधे से कंधा मिलाकर शिक्षकों का साथ देंगे। जिलापंचायत सदस्य प्रत्याशी संजय वर्मा ने आये हुए सभी अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के जिलाध्यक्ष रूप नारायण वैसवार ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शिक्षक वर्ग को मेहनती और समाज के संरक्षक वर्ग में शामिल बताते हुए कहा कि समाज निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है, जिसे सभी को समझना होगा। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों से संगठित रहने का आह्वान भी किया।

ये भी पढ़ें

भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी माइक्रो बस खाई में गिरी, सात की मौत, सात घायल

 

सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद शिक्षा क्षेत्र मसौली एवं सिरौलीगौसपुर के संयुक्त संयोजक ओमप्रकाश वर्मा और प्रेमनारायण वर्मा ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र, डायरी और माला पहनाकर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने आश्वस्त किया कि संगठन के संचालन में पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की शिकायत का अवसर नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी संजय वर्मा, शिक्षक प्रदीप श्रीवास्तव, अंबरीश अम्बर, भगवती प्रसाद वर्मा, अरुणेंद्र कुमार वर्मा, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, कमालुद्दीन किदवई, हाजी साबिर अली, साहब नारायण शर्मा, राज बहादुर वर्मा, देव नारायण शुक्ला, देवी प्रसाद मिश्रा, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव सहित सैकड़ों शिक्षक एवं सभी ब्लॉकों के सेवानिवृत्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

बाराबंकी में चंद्रशेखर आज़ाद की रैली को लेकर बढ़ी हलचल, भारी भीड़ जुटी

शेष फरेन्दा गेट हादसे में बड़ी कार्रवाई, प्रधान पर FIR 

न्यूयॉर्क में UN मुख्यालय के बाहर आत्मदाह, तिब्बती प्रदर्शनकारी की मौत

 

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

तालकटोरा: चोर समझकर लोगों ने दौड़ाया तो युवक ने छत से लगाई छलांग, मौत

मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही मृतक की राजाजीपुरम में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: तालकटोरा थाना क्षेत्र राजाजीपुरम में एक युवक मकान घुस आया। आसपास के लोगों ने देखा तो वह मकान की छत से छलांग लगा दी। युवक को छत से कूदने पर लोग भाग खड़े हुए और इसकी […]

Spread the love
Read More
CM Yogi
Politics Uttar Pradesh

प्रयागराज में वकीलों को CM योगी की बड़ी सौगात, तीन बड़े फैसलों का ऐलान

एक दिन पहले भी थी चर्चाएं कि कई ऐलान करेंगे CM Prayagraj: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में अधिवक्ताओं के हित में तीन बड़े फैसलों का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने आज वकीलों के लिए पांच लाख रुपए की कैशलेस इलाज की घोषणा के साथ ही उनको बड़ा उपहार सौंप दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता अच्युतानंद पाठक कहते […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

नेताओं की संपत्ति का हिसाब तो अफसरों का क्यों नहीं?

पूर्व IPS किरण बेदी की मांग ने छेड़ी बड़ी बहस New Delhi: पूर्व IPS अधिकारी और देश की पहली महिला IPS अधिकारियों में शामिल किरण बेदी ने दिल्ली हाईकोर्ट में मौजूदा और पूर्व विधायकों, पार्षदों तथा एमसीडी अधिकारियों की संपत्तियों का विवरण सार्वजनिक किए जाने की मांग की है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ उनके परिवार […]

Spread the love
Read More