देहरादून में गैस सिलेंडर की ‘अंत्येष्टि’ कर महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026 03 16 at 2.08.59 PM

देहरादून। रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा के आह्वान पर देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में देहरादून में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से सिर पर गैस सिलेंडर उठाकर भाजपा जिला मुख्यालय की ओर पदयात्रा के लिए निकले। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पदयात्रा कनक चौक तक पहुंची, जहां पुलिस प्रशासन ने बैरिकेटिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

ये भी पढ़ें

यूपी में मौसम ने ली करवट, राजधानी समेत 40 जिलों में बारिश का अलर्ट

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इसके बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर को फूल-माला पहनाकर उसकी “अंत्येष्टि” की। इस दौरान धूपबत्ती जलाकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने चूल्हे पर लकड़ी जलाकर रोटी और सब्जी बनाते हुए यह संदेश दिया कि महंगाई के कारण गरीब परिवारों को फिर से चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बाद में वहीं बनी रोटी-सब्जी लोगों को खिलाकर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि केंद्र सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार रसोई गैस के दाम बढ़ा रही है, जिससे आम जनता, विशेषकर महिलाओं पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर गैस की कीमतें बढ़ाकर महिलाओं की रसोई पर सीधा असर डाल रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें

ग्राम बघौरा में सेवानिवृत्त शिक्षको का सम्मान एवं होली मिलन समारोह का आयोजन

Spread the love

BKTC Inquiry
Uttarakhand

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर विवाद, शिकायत के बाद BKTC ने शुरू की जांच

शिकायत के बाद BKTC ने जांच के दिए आदेश, रिपोर्ट आने तक आरोपों की पुष्टि नहीं BKTC Inquiry :  उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की गणना को लेकर लगाए गए कथित अनियमितता के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े […]

Spread the love
Read More
Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More