उत्तराखंड में दुष्कर्म से बचने के लिए शिक्षिका ने जंगल में छुप कर गुजारी रात

WhatsApp Image 2026 03 16 at 2.37.17 PM

नैनीताल  उत्तराखंड। पर्यटन नगरी नैनीताल में एक बार फिर महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दिल्ली के शाहदरा इलाके की एक निजी स्कूल शिक्षिका के साथ टैक्सी चालक द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास करने की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी 39 वर्षीय टैक्सी चालक दीपक बोरा (पुत्र नंदन बोरा, निवासी गुजरौला, हल्द्वानी) को मात्र रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने काठगोदाम से नैनीताल के लिए 600 रुपये में टैक्सी बुक की थी। रास्ते में आरोपी ने कथित रूप से शराब का सेवन किया और महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की तथा दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने विरोध किया और मौके से भागकर जंगल में छिप गई, जहां उसने पूरी रात बिताई। बाद में स्थानीय ग्राम प्रधान बबिता मनराल की मदद से वह सुरक्षित पुलिस के पास पहुंची।

ये भी पढ़ें

यूपी में मौसम ने ली करवट, राजधानी समेत 40 जिलों में बारिश का अलर्ट

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

आरोपी के पास से पीड़िता का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। टैक्सी की जीपीएस लोकेशन के आधार पर तल्लीताल पुलिस की टीम (एसआई सतीश उपाध्याय, एसआई बबिता, एएसआई सुनील कुमार सहित अन्य) ने भवाली रोड के पाइंस क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। थानाध्यक्ष मनोज नयाल के नेतृत्व में कार्रवाई मात्र 8 घंटे से पहले पूरी हो गई।

आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पीड़िता के परिजन भी नैनीताल पहुंच चुके हैं। घटना से स्थानीय व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन और टैक्सी एसोसिएशन में भारी आक्रोश है। संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने नैनीताल जैसे पर्यटन स्थल पर महिला सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि रात में सुनसान सड़कों पर टैक्सी चेकिंग की कमी के कारण ऐसी वारदातें बढ़ रही हैं, खासकर ज्योलीकोट जैसे क्षेत्रों में जहां पुलिस की मौजूदगी कम है।

ये भी पढ़ें

ग्राम बघौरा में सेवानिवृत्त शिक्षको का सम्मान एवं होली मिलन समारोह का आयोजन

शेष फरेन्दा गेट हादसे में बड़ी कार्रवाई, प्रधान पर FIR 

न्यूयॉर्क में UN मुख्यालय के बाहर आत्मदाह, तिब्बती प्रदर्शनकारी की मौत

 

 

 

 

Spread the love

Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More