उत्तराखंड में अब कांग्रेस के जमाने की नीतिगत अपंगता नहीं : यशपाल आर्य

WhatsApp Image 2026 03 16 at 12.09.33 PM

उत्तराखंड । प्रदेश का चतुर्दिक विकास हो रहा है।सब नियमों के अनुरूप हो रहा।कांग्रेस के जमाने के नीतिगत अपंगता अब खत्म हो चुकी है।सरकार नई नीतियाँ बना रही है और उसका सीधा असर आम जन को मिल रहा है।वो चाहें प्रतियोगी परीक्षाएं हो या पर्यटन सहित चालीस से ज़्यादा नई नीतियाँ और क़ानून बनाये गए हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक व प्रवक्ता विनोद चमोली ने कहा कि खनन और शराब जैसे व्यवसाय अब माफिया के चुंगल से छूट कर राज्य की अर्थिकी के स्रोत बने हैं। कांग्रेस को अभी जनता के सवालों का जवाब देना है और यह उसके लिए कठोर घड़ी है।

गौरतलब है कि रविवार को नेता विपक्ष आर्य ने विकासनगर,मसूरी,दून व डाकपत्थर में कई एकड़ सरकारी जमीन खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाया था। आर्य ने कहा कि सरकार निजी हाथों में यह जमीन दे रही है। भाजपा विधायक व प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने कांग्रेस के इनआरोपों को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि सरकार नियमों के तहत ही।कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब जनता के सवालों का भी सामना करना पड़ेगा। गैरसैंण में जनता के सवालों को लेकर मंथन और विपक्ष के सकारात्मक रुख की जो उम्मीद थी उसमे विपक्ष बेहद असंवेदनशील और जनता के प्रति गैर जिम्मेदार रवैये को नही छोड़ पाया। कांग्रेस सड़क और सदन में एक समान व्यवहार करती दिखी और कई बार सदन की गंभीरता को भी तार तार कर गयी। राज्यपाल के अभिभाषण मे भी कांग्रेस ने विकास पर चर्चा के बजाय विरोध को तरजीह दी।

ये भी पढ़ें

जनता झूठ और भ्रम की राजनीति करने वालों को नकार रही : धामी

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस सदन की अवधि को लेकर तमाम तरह की आशंकाए और आरोप लगाती रही, लेकिन उसकी सभी आशंकाएं न केवल निर्मूल साबित हुई, बल्कि वह बेनकाब हुई और सदन की कार्यवाही ऐतिहासिक रही। कांग्रेस के पास सवालों का टोटा हो गया और सरकार सदन को और भी चलाने की पक्षधर थी, लेकिन सदन बिजनेस के आधार पर ही चलता है। उन्होंने कहा कि राज्य के बजट का आकार भी बढ़ा है और निश्चित रूप से राज्य मे तमाम विकास योजनाएं आगे बढ़ेगी। बजट मे सभी वर्गों की जरूरतों का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर राग अलापने वाली कांग्रेस के दुष्प्रचार की हवा कई बार निकल चुकी है।

ये भी पढ़ें

उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को किया जा रहा है खुर्द बुर्द : कांग्रेस

Spread the love

Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More