न्यूयॉर्क में UN मुख्यालय के बाहर आत्मदाह, तिब्बती प्रदर्शनकारी की मौत

Tibetan Protest

Tibetan Protest : अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र (UN) मुख्यालय के बाहर गुरुवार शाम एक 42 वर्षीय तिब्बती व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्मदाह कर लिया। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर तिब्बत मुद्दे और चीन के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों को वैश्विक चर्चा में ला दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक की पहचान लोब्गा रंगजेन के रूप में हुई है, जो करीब दो दशक से अमेरिका में रह रहा था। घटना मैनहट्टन के ईस्ट 43वीं स्ट्रीट और फर्स्ट एवेन्यू के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रंगजेन तिब्बती झंडा लेकर प्रदर्शन कर रहा था। उसने अपने शरीर में आग लगा ली, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद आपातकालीन कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से कुछ ही क्षणों में आग बुझा दी, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। उसे तत्काल बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद न्यूयॉर्क पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से मिले एक पोस्टर पर “China Out of Tibet लिखा था, जो तिब्बती स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा प्रमुख नारा है। । इस घटना को ‘फ्री तिब्बत’ अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आत्मदाह के पीछे के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

तिब्बती अधिकार समूहों के अनुसार, मार्च 2009 से अब तक 150 से अधिक तिब्बती चीन के शासन के विरोध में आत्मदाह कर चुके हैं। इन प्रदर्शनों में दलाई लामा की तिब्बत वापसी, पंचेन लामा की रिहाई, मानवाधिकारों की बहाली और तिब्बत की स्वतंत्रता जैसी मांगें उठाई जाती रही हैं। तिब्बत का राजनीतिक विवाद 1951 के उस समझौते के बाद शुरू हुआ, जिसके तहत चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने तिब्बत में प्रवेश किया जबकि तिब्बती निर्वासित समुदाय और कई


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगाhttps://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

ई-रिक्शा को दूर से रोकने वाले चीनी ऐप्स पर केंद्र का बड़ा एक्शन, प्ले स्टोर से हटाने का आदेश

आम महोत्सव 2026: योगी सरकार का बागवानी और कृषि निर्यात पर बड़ा फोकस

भारत-जापान की नई रणनीतिक साझेदारी से बदलेंगे एशिया के शक्ति समीकरण

आजाद तिब्बत के लिए कुर्बानी! UN हेडक्वॉर्टर के बाहर तिब्बती युवक ने खुद को लगाई आग

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “न्यूयॉर्क में UN मुख्यालय के बाहर आत्मदाह, तिब्बती प्रदर्शनकारी की मौत

Comments are closed.

Donald Trump
International Politics

ईरान के खिलाफ ट्रंप का सख्त रुख, परमाणु हथियार और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बड़ा बयान

ईरान को ट्रंप का कड़ा संदेश Donald Trump Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है और आगे भी यही नीति बनी […]

Spread the love
Read More
New Delhi
International

एक तिरंगा, 54 देश, अखंड सफरः ‘सूर्यपथ रिले’ से दिखा भारत का बढ़ता प्रभाव

शाश्वत तिवारी New Delhi: जब दुनिया भर के विभिन्न टाइम ज़ोन में घड़ियों की सुइयां 15 अगस्त की तारीख को छू रही थीं, तब भारत की सांस्कृतिक कूटनीति के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा जा रहा था। समय की सीमाओं को लांघकर और भौगोलिक दूरियों को समेटकर भारतीय राष्ट्रध्वज ने जब ‘सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल […]

Spread the love
Read More
Washington
International

अमेरिका की ड्रोन डिफेंस पर बड़ा खुलासा, जनरल जारार्ड बोले- ड्रोन हमले से निपटने की तैयारी अधूरी

Washington: अमेरिका की सैन्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक वरिष्ठ अमेरिकी जनरल के बयान ने नई बहस छेड़ दी है। अमेरिकी नॉर्दर्न कमांड के डिप्टी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जोसेफ जारार्ड ने देश की काउंटर-ड्रोन क्षमता को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर होने वाले ड्रोन हमलों से निपटने के लिए […]

Spread the love
Read More