पेट्रोल 370 के पार, सरकार ने दी जनता को राहत

Islamabad
  • दोपहिया-तिपहिया और छोटी कारों पर मिलेगी सब्सिडी
  • 20 लीटर तक पेट्रोल पर जारी रहेगी सब्सिडी, उसके बाद चुकानी पड़ेगी पूरी कीमत

नया लुक ब्यूरो

Islamabad: मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव और स्ट्रेट और हॉर्मुज में बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 370 पार कर गई है। वैसे भारत में भी 370 की चर्चा बहुत हुई है, लेकिन वह कश्मीर में लागू धारा 370 थी। खबरों की मानें तो पाकिस्तानी जनता पर रहम करते हुए उनके वजीरे आजम शाहबाज शरीफ ने ₹100 की सब्सिडी देने का ऐलान किया है। यदि दो पहिया थी पहिया वाहन महीने में 20 लीटर पेट्रोल की खपत करते हैं तो उन्हें ₹100 की सब्सिडी मिलेगी। यानी वह 270 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल खरीद पाएंगे। लेकिन जैसे ही आंकड़ा 20 पर होगा उन्हें फिर से ₹370 देने पड़ेंगे।

ये भी पढें

नदी में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों का DM ने किया सम्मान

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 370 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचने के बाद शहबाज शरीफ सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए सब्सिडी योजना का ऐलान किया है। सरकार के फैसले के तहत दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों को हर महीने 20 लीटर तक पेट्रोल पर 100 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं, 800 CC तक की कारों के लिए हर महीने 30 लीटर पेट्रोल पर 100 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। सब्सिडी लागू होने के बाद पात्र उपभोक्ताओं को पेट्रोल करीब 270 रुपये प्रति लीटर की दर से पड़ेगा।

ये भी पढें

ट्रॉफी विवाद के बीच मोहसिन नकवी पर बड़ा अपडेट

सरकार ने यह कदम पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच उठाया है। पेट्रोल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से आम लोगों के परिवहन खर्च पर दबाव बढ़ रहा था। ऐसे में सरकार का दावा है कि सब्सिडी योजना से विशेष रूप से दोपहिया, तिपहिया और छोटी कारों का इस्तेमाल करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि, बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच यह योजना पाकिस्तान सरकार के लिए आर्थिक रूप से भी बड़ी चुनौती मानी जा रही है। अब देखना होगा कि सब्सिडी का लाभ कितने लोगों तक पहुंचता है और सरकार इसे कितने समय तक जारी रख पाती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

ट्रॉफी विवाद के बीच मोहसिन नकवी पर बड़ा अपडेट

केरल में अनवर इब्राहिम का बड़ा संदेश, बोले- नई सच्चाइयों को समझें विद्वान

स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत पर बड़ा अपडेट

 

 

 

 

 

One thought on “पेट्रोल 370 के पार, सरकार ने दी जनता को राहत”

Comments are closed.

accidents homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर से टूटा संपर्क

Joshimath: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, SDRF, सेना और ITBP की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना […]

Read More
Gurugram
Business

नियांस एजेंसी ने जीते 20 अवॉर्ड, बनी ‘एजेंसी ऑफ द ईयर’

Gurugram: डिजिटल मार्केटिंग, विज्ञापन और कंटेंट इंडस्ट्री की प्रमुख उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित ‘इंकस्पेल इनसाइट इग्निशन 4.0’ में नियांस एजेंसी ने शानदार प्रदर्शन किया। गुरुग्राम स्थित DLF साइबर पार्क के DLF ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान एजेंसी ने दूसरी बार आयोजित माडेक्स अवॉर्ड्स में ‘एजेंसी ऑफ द ईयर’ का खिताब […]

Read More
Karwa Chauth
homeslider Lifestyle

करवा चौथ: आखिर त्याग और समर्पण की जिम्मेदारी हमेशा महिलाओं पर ही क्यों?

करवा चौथ का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। महिलाएं सजती-संवरती हैं, पूजा की तैयारियां करती हैं और चांद निकलने का इंतजार करती हैं। कई महिलाओं के लिए यह दिन प्रेम, विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। लेकिन इस खूबसूरत परंपरा के बीच एक सवाल भी उठता है—रिश्तों की सलामती के […]

Read More