स्वादिष्ट नींबू का अचार घर पर बनाएं: आसान विधि और स्वास्थ्यवर्धक टिप्स

untitled design 2 1771917887

भारतीय खाने की थाली में अचार का अपना एक खास महत्व होता है। चाहे सादा दाल-चावल हो, पराठा हो या फिर रोटी-सब्जी, अचार खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। खासतौर पर नींबू का अचार अपने खट्टे-चटपटे स्वाद और स्वास्थ्य लाभों के कारण सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। गर्मियों के मौसम में घरों में नींबू का अचार बनाना एक आम परंपरा है, क्योंकि इस समय नींबू ताजे और रसीले मिलते हैं। नींबू का अचार न केवल स्वाद बढ़ाने का काम करता है, बल्कि यह पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण शरीर की पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह भूख बढ़ाने और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में भी सहायक हो सकता है।

ये भी पढ़ें

केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने पर मोदी कैबिनेट की मंजूरी

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अगर आप घर पर नींबू का चटपटा अचार बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले ताजे और पतले छिलके वाले नींबू चुनें। नींबू को साफ पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा लें, ताकि उनमें नमी न रहे। इसके बाद नींबू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक साफ और सूखे बर्तन में कटे हुए नींबू डालें और उसमें नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अजवाइन, भुना जीरा पाउडर और थोड़ी सी हींग महिलाएं। इन सभी मसालों को अच्छी तरह महिलाएं, ताकि हर नींबू के टुकड़े पर मसाला अच्छी तरह लग जाए।

इसके बाद इस मिश्रण को एक साफ और सूखे कांच के जार में भर दें। जार को 4 से 5 दिनों तक धूप में रखें और रोजाना एक बार जार को हल्के से हिलाएं, जिससे मसाले अच्छी तरह मिल जाएं। कुछ दिनों में नींबू नरम हो जाएंगे और अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा। अगर आप चाहें तो इसमें स्वाद के अनुसार थोड़ा सा गुड़ या चीनी मिलाकर खट्टा-मीठा अचार भी बना सकते हैं। घर का बना नींबू का अचार लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और खाने का स्वाद दोगुना कर देता है।

 

 

Spread the love

Business Lifestyle

देशभर में बैन होगा ‘सस्ता’ पनीर? त्योहारों से पहले FSSAI का बड़ा एक्शन

Analog cheese: अगर आप बाजार, होटल या रेस्टोरेंट में पनीर की डिश बड़े चाव से खाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। त्योहारों के सीजन से पहले एनालॉग पनीर (Analogue Paneer) को लेकर फूड सेफ्टी अथॉरिटी ने सख्ती बढ़ा दी है। कई राज्यों में इस तरह के उत्पाद के खिलाफ कार्रवाई के […]

Spread the love
Read More
Health Lifestyle

महिलाओं में हार्ट हेल्थ को लेकर बढ़ी चिंता, इन बदलावों पर दें ध्यान

Heart Health: हाई ब्लड प्रेशर और धमनियों का सख्त होना ऐसी स्थितियां हैं, जो लंबे समय तक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शरीर को प्रभावित कर सकती हैं। यही वजह है कि इन्हें अक्सर ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है। महिलाओं के लिए खासतौर पर 30 और 40 की उम्र के बीच हार्ट हेल्थ पर ध्यान […]

Spread the love
Read More
Health Lifestyle

त्योहार की खुशी में तेज शोर से रहें दूर, दिल और BP पर पड़ सकता है असर

तेज आवाज शरीर में बढ़ा सकती है तनाव  Health Update: त्योहारों के दौरान अचानक तेज DJ या पटाखों की आवाज सुनने पर शरीर का अलर्ट सिस्टम सक्रिय हो जाता है। ऐसे समय में तनाव से जुड़े हार्मोन बढ़ सकते हैं, जिससे कुछ समय के लिए दिल की धड़कन तेज होने और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी […]

Spread the love
Read More