
Netflix Mystery Movies: अगर आपको ऐसी फिल्में देखना पसंद है, जिनमें हत्या, रहस्य, सस्पेंस और जबरदस्त ट्विस्ट का तड़का हो, तो यह लिस्ट आपके लिए है। नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी क्राइम और मर्डर मिस्ट्री फिल्में उपलब्ध हैं, जिनकी कहानी शुरुआत से ही दर्शकों को बांधकर रखती है।
खास बात यह है कि इन फिल्मों में जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे नए राज सामने आते हैं और कई बार जिस किरदार पर शक होता है, वही कहानी का सबसे बड़ा ट्विस्ट साबित होता है। आज हम आपको ऐसी ही पांच मर्डर मिस्ट्री और क्राइम फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
1. दृश्यम 2
अजय देवगन और तब्बू स्टारर ‘दृश्यम 2’ (2022) की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी। विजय सलगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए पहले ही एक ऐसी कहानी तैयार कर चुका है, जिस पर पुलिस को भरोसा हो गया था। लेकिन मामला दोबारा खुलने के बाद पुलिस एक बार फिर विजय और उसके परिवार के पीछे पड़ जाती है।

जांच आगे बढ़ने के साथ कई पुराने राज खुलते हैं और कहानी में ऐसे मोड़ आते हैं, जिनकी दर्शक आसानी से कल्पना नहीं कर सकते। फिल्म में अक्षय खन्ना, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को IMDb पर करीब 8.2/10 की रेटिंग मिली है।
2. अंधाधुन
आयुष्मान खुराना की ‘अंधाधुन’ (2018) सस्पेंस और ब्लैक कॉमेडी का शानदार मिश्रण है। फिल्म में आयुष्मान ने आकाश नाम के एक पियानो प्लेयर का किरदार निभाया है, जो दुनिया के सामने खुद को नेत्रहीन बताता है।
आकाश की जिंदगी उस समय पूरी तरह बदल जाती है, जब वह एक घर में पहुंचता है और वहां एक हत्या का मामला सामने आता है। इसके बाद कहानी इतनी तेजी से उलझती है कि दर्शकों के लिए यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि आखिर सच क्या है और झूठ कौन बोल रहा है।
3. गॉन गर्ल
बेन एफ्लेक और रोसमंड पाइक स्टारर ‘गॉन गर्ल’ (2014) एक साइकोलॉजिकल मिस्ट्री-थ्रिलर है, जिसकी कहानी निक और उसकी पत्नी एमी के इर्द-गिर्द घूमती है। शादी की सालगिरह वाले दिन एमी अचानक गायब हो जाती है।
ये भी पढें
घर में मिले कुछ सुरागों के बाद शक सीधे निक पर जाता है। पुलिस जांच शुरू करती है और मीडिया भी इस मामले को लगातार सुर्खियों में रखता है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, निक की शादी और उसके रिश्ते से जुड़े कई ऐसे पहलू सामने आते हैं, जो पूरी कहानी को पलट देते हैं।
4. द आयरिशमैन
अगर आपको मर्डर मिस्ट्री के साथ गैंगस्टर और क्राइम ड्रामा पसंद है, तो ‘द आयरिशमैन’ (2019) आपकी वॉचलिस्ट में हो सकती है। रॉबर्ट डी नीरो, अल पचीनो और जो पेस्की जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी यह फिल्म फ्रैंक शीरन की कहानी बताती है। फ्रैंक एक ट्रक ड्राइवर से धीरे-धीरे अपराध की दुनिया का हिस्सा बन जाता है और हिटमैन के तौर पर काम करने लगता है। इसके बाद उसकी जिंदगी गैंगस्टर्स, अपराध और सत्ता के गलियारों से जुड़ती चली जाती है।
5. द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू
‘द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू’ (2011) एक इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर है, जिसमें पत्रकार मिकाएल ब्लोमक्विस्ट और हैकर लिस्बेथ सालेंडर एक रहस्यमय गुमशुदगी के मामले की जांच करते हैं। मिकाएल को एक अमीर परिवार की कई साल पुरानी गुत्थी सुलझाने का काम मिलता है।
परिवार की एक लड़की वर्षों पहले रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई थी और उसका कोई पता नहीं चला। जांच के दौरान मिकाएल की मुलाकात लिस्बेथ से होती है। दोनों पुराने दस्तावेजों और सुरागों को खंगालते हुए ऐसे रहस्यों तक पहुंचते हैं, जिनसे परिवार का अंधेरा अतीत सामने आने लगता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
गोंडखैरी में शुरू हुआ सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, महिलाओं को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर
UP BJP का जिला प्रभारियों को बदलने का बड़ा दांव
IDFC FIRST Bank का तोहफा, सभी क्रेडिट कार्ड पर नहीं लगेगा Forex Markup
भारत ने UN में समुद्री सुरक्षा, अफगानिस्तान पर रखा देश का मजबूत पक्ष
श्रीलंका को भारत की सौगातः 2 मॉर्डन हेल्थ यूनिट्स की रखी नींव


One thought on “Netflix पर देखें पांच खूंखार मर्डर मिस्ट्री फिल्में, हर मोड़ पर नया ट्विस्ट”
Comments are closed.