सुबह दलिया खाने से शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव, सेहत खुद बोलेगी धन्यवाद

vsd 1766678092

अगर आप दिन की शुरुआत कुछ हेल्दी और हल्के नाश्ते से करना चाहते हैं, तो दलिया एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सुबह-सुबह दलिया खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और दिनभर एनर्जी बनी रहती है। दलिया फाइबर, प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

ये भी पढ़े

UGC प्रावधानों को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, लखनऊ पुलिस का एक्शन, 100 लोगों पर FIR दर्ज

दलिया का सबसे बड़ा फायदा पाचन तंत्र पर पड़ता है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार माना जाता है। नियमित रूप से सुबह दलिया खाने से गट हेल्थ मजबूत होती है और पेट हल्का महसूस होता है। वजन कम करने की चाह रखने वालों के लिए भी दलिया काफी फायदेमंद है। यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है। यही कारण है कि वेट लॉस डाइट में दलिया को खास जगह दी जाती है।

ये भी पढ़े

UGC प्रावधानों को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, लखनऊ पुलिस का एक्शन, 100 लोगों पर FIR दर्ज

 

इसके अलावा, दलिया दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है। यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में सहायक हो सकता है। डायबिटीज के मरीज भी सीमित मात्रा में दलिया का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ने नहीं देता।

 

 

 

PM2.5 Pollution
Health

PM2.5 से मिलेगी राहत, लेकिन जहरीली हवा से नहीं बचाएगा एयर प्यूरीफायर

PM2.5 Pollution: दिल्ली-NCR समेत देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ ही घरों और ऑफिस में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लोग इसे प्रदूषण से बचाव का आसान तरीका मान रहे हैं, लेकिन क्या एयर प्यूरीफायर हर तरह के प्रदूषण से सुरक्षा देता है? क्या इसे कुछ घंटे […]

Read More
Pancreatic Cance
Health

पैंक्रियाटिक कैंसर का बढ़ता खतरा: युवाओं में क्यों बढ़ रहे मामले?

Pancreatic Cance: भारत में पैंक्रियाटिक कैंसर यानी अग्नाशय का कैंसर भले ही दूसरे कई कैंसरों की तुलना में कम पाया जाता हो, लेकिन इससे होने वाली मौतों की संख्या चिंता बढ़ाती है। इसकी सबसे बड़ी वजह बीमारी का देर से पता चलना है। शुरुआती चरण में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते, जिसके कारण मरीज अक्सर […]

Read More
Health

लाल मिर्च की जगह क्यों खानी चाहिए हरी मिर्च? डॉ. शुभम ने बताए गजब के फायदे

Health Tips: भारतीय खानपान में तीखापन लाने के लिए लाल और हरी मिर्च का इस्तेमाल खूब किया जाता है। दाल हो या सब्जी, चटनी हो या सलाद, मिर्च खाने का स्वाद बढ़ा देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरी मिर्च सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व भी पाए […]

Read More