PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच गए हैं। यहां भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के बीच QUAD की अहम बैठक हो रही है। इस बीच बैठक से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में PM मोदी स्टेज पर नीचे रखा भारतीय तिरंगा उठाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी पीठ थपथपाई और कहा, ‘इसे सुरक्षित रखिए।’ व्हाइट हाउस की ओर से भी इस घटना का वीडियो साझा किया गया है।
PM मोदी ने उठाया तिरंगा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ
दरअसल, QUAD नेताओं की बैठक के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टेज पर पहचान के लिए नीचे रखा भारतीय तिरंगा देखा। इसके बाद उन्होंने आगे बढ़कर तिरंगे को उठा लिया। PM मोदी के इस कदम को देखकर वहां मौजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी पीठ थपथपाई। ट्रंप ने इस दौरान कहा, ‘इसे सुरक्षित रखिए।’ इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां मौजूद अन्य नेता भी मुस्कुराते नजर आए। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है। व्हाइट हाउस ने भी इस वीडियो को अपने आधिकारिक माध्यम से साझा किया है।
QUAD बैठक में समुद्री सुरक्षा और सैन्य सहयोग पर जोर
QUAD देशों की बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समुद्री सुरक्षा को लेकर अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि QUAD देश अपने समुद्री गश्ती विमानों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास भी करेंगे। ट्रंप के मुताबिक, यह पहल ताकत के दम पर क्षेत्र में शांति बनाए रखने की दिशा में उठाया गया कदम है।
ट्रंप ने बताया कि QUAD देशों की नौसेनाओं ने हाल ही में जापान के पास 30वें मालाबार संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में हिस्सा लिया था। इस अभ्यास में पनडुब्बी रोधी युद्ध और सतह पर मौजूद दुश्मन के जहाजों से निपटने की रणनीतियों पर काम किया गया।
ये भी पढें
एक्ट ईस्ट पॉलिसी से भारत-आसियान रिश्ते मजबूत, PM मोदी ने दिया शांति और सहयोग का संदेश
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पनडुब्बी रोधी क्षमता बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। अमेरिकी पनडुब्बियों की तकनीक और क्षमता का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ऑस्ट्रेलिया और अपने अन्य सहयोगी देशों के साथ मिलकर इस क्षेत्र में काम कर रहा है।
QUAD बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
मनीला में हो रही इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज शामिल हो रहे हैं। करीब दो साल बाद हो रही इस अहम बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा के साथ समुद्री सहयोग, व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति, नई तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
बैठक के दौरान ट्रंप ने समुद्री गश्ती विमानों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास और AI एक्सीलरेटर शुरू करने की घोषणा भी की है। माना जा रहा है कि इन पहलों से चारों देशों के बीच रणनीतिक और तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
क्या है QUAD? कैसे हुई इसकी शुरुआत?
QUAD यानी क्वाड्रिलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का एक रणनीतिक समूह है। इसका मुख्य उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग को मजबूत करना है। इस समूह की शुरुआत दिसंबर 2004 में हिंद महासागर में आई विनाशकारी सुनामी के बाद हुई थी। उस समय भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने प्रभावित देशों में राहत और बचाव कार्यों के लिए मिलकर काम किया था।
इसके बाद मई 2007 में चारों देशों के अधिकारियों की पहली औपचारिक बैठक फिलीपींस की राजधानी मनीला में हुई। जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस समूह को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालांकि, चीन की नाराजगी और सदस्य देशों के बीच कुछ मतभेदों के चलते 2008 में QUAD की गतिविधियां लगभग ठप पड़ गईं। करीब एक दशक बाद नवंबर 2017 में इसे फिर से सक्रिय किया गया। इसके बाद से चारों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए लगातार साथ काम कर रहे हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ICICI Life का नया फंड लॉन्च, 50 चुनिंदा कंपनियों में निवेश और लंबी अवधि में संपत्ति बनाने का मौका
कब है देवउठनी, उत्पन्ना और मोक्षदा एकादशी? यहां जानें पूजा और व्रत की तारीख
नवागत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण,मचा हड़कंप
एक्ट ईस्ट पॉलिसी से भारत-आसियान रिश्ते मजबूत, PM मोदी ने दिया शांति और सहयोग का संदेश
