- आशीर्वाद हास्पिटल आने के पहले दर्जनों अस्पतालों ने खडा कर दिया हाथ
- सर्जन डॉ. धनंजय टूडू के कुशल हाथों से 80 प्रतिशत रिश्की आपरेशन किया सफल
विजय श्रीवास्तव
लखनऊ । साउथ सिटी लखनऊ के आशीर्वाद सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल मे छ वर्षीय बच्ची रामजानकी के लीबर मे बडे सिस्ट का सफल आपरेशन करके सिस्ट से दो थैली कीडे निकाला गया, उक्त बच्ची की माता मंजू देवी व पिता मौनी लाल राजपूत निवासी तमोरिया मोहनलाल गंज ने अश्रुपूरित नेत्रों से बताया सर्जन डॉ. धनंजय व हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ. रवि श्रीवास्तव हमारे लिए भगवान बनकर उतरे और हमारी बच्ची का सफल आपरेशन करवा करके बचा लिया।
बताया कि यहां आने से पहले लखनऊ क्षेत्र के दर्जनों हास्पिटलों मे ले गये थे जहां जांच व भर्ती के नाम पर लाखों रुपए खर्च करवा दिया गया अन्य हास्पिटलों ने जांच बाद कहा इस गांठ का इलाज नही हो सकता इसको ठीक नहीं किया जा सकता घर ले जाओ। तभी क्षेत्र के डॉ. आदर्श सिंह ने आशीर्वाद हास्पिटल साउथ सिटी लखनऊ मे ले जाने की सलाह दी, मै लाया तो सर्जन डॉ. धनंजय ने कहा रिस्क बडा है सफलता के चांस बहुत कम है रिस्क लो तो हम प्रयास कर सकते हैं पिता ने कहा सब जगह से निराश हमने रिस्क लिया आपरेशन सफल रहा हमारी विटिया स्वस्थ व प्रसन्न है। माता मंजू व पिता ने आशीर्वाद हास्पिटल के सभी सर्जन, डाक्टरों, स्टाफ जनो का कोटि कोटि प्रणाम धन्यवाद दिया।
