मौसम का बदला मिजाज, कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी समेत कई राज्यों में चेतावनी

weather 3 1775266302

  मौसम: उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते दो सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। खासकर 3, 4 और 7 अप्रैल को मौसम सबसे ज्यादा प्रभावी रहेगा। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश, बिजली गिरने और ओले पड़ने का खतरा बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

क्रेडिट कार्ड का स्मार्ट इस्तेमाल कैसे करें, जानिए जरूरी टिप्स वरना बढ़ सकता है कर्ज

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पूर्वी भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा। झारखंड और बिहार में भी आने वाले दिनों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि फसलों को नुकसान होने का खतरा है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल तक उत्तर और मध्य भारत में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट हो सकती है, जबकि कुछ दिनों बाद इसमें हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी का संस्कार और तूफानी बल्लेबाजी, आशीष नेहरा संग वीडियो ने जीता दिल

READ MORE

गुरुग्राम से नैनीताल का सफर अब होगा और भी आसान

यूपी चुनाव 2027 : मायावती फिर बदल देंगी उत्तर प्रदेश की राजनीति?

उत्तर प्रदेश में भी मौसम ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर और सुलतानपुर जैसे जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। लखनऊ में भी तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।

राज्य में 1 लाख हेक्टेयर से ज्यादा फसल प्रभावित हुई है। नासिक क्षेत्र में बारिश से जुड़ी घटनाओं में दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। सरकार ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की बात कही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कुल मिलाकर आने वाले कुछ दिन मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।

Spread the love

Diritt del sentier
National

गुज़रे ज़माने के फुटपाथ और छाँव देते दरख़्त

  Diritt del sentier :  शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सड़कों के किनारे बने फुटपाथ और लंबी दूरी के मार्गों के किनारे हरियाली सहित पथिकों को छाया देने वाले वृक्ष अतीत की बात हो गए हैं। फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है तो वृक्ष कहीं मार्ग चौड़ीकरण तो कहीं विकास की भेंट चढ़ […]

Spread the love
Read More
homeslider National

IVF से जन्मीं जुड़वां बेटियों का DNA नहीं मिला, गुरुग्राम कपल को लगा झटका

IVF DNA Mismatch Case : हर माता-पिता अपने बच्चों में अपनी झलक देखने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक दंपति के साथ जो हुआ, उसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। IVF प्रक्रिया के जरिए जन्मीं उनकी जुड़वां बेटियों का DNA टेस्ट जब उनके साथ मैच नहीं हुआ, तो पूरा परिवार हैरान […]

Spread the love
Read More
  Leader of the Opposition controversy
National

नेता प्रतिपक्ष पद पर संग्राम, कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी

  Leader of the Opposition controversy : पश्चिम बंगाल की राजनीति में नेता प्रतिपक्ष (LoP) के पद को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले ने अब कानूनी रूप ले लिया है और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता हाईकोर्ट पहुंच गई हैं। जानकारी के अनुसार, विपक्ष के नेता के […]

Spread the love
Read More