सोनम कपूर ने शेयर की दूसरे बेटे की पहली झलक -चेहरे पर सुकून और खुशी

WhatsApp Image 2026 04 04 at 2.31.21 PM

सोनम कपूर :  अगर आप सोनम कपूर के फैन हैं, तो यह खबर आपको बेहद पसंद आएगी। हाल ही में सोनम कपूर दूसरी बार मां बनी हैं और उन्होंने अपने नन्हे बेटे की पहली झलक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है। 29 मार्च को बेटे के जन्म के बाद सोनम को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

फैंस से लेकर उनके सेलिब्रिटी दोस्त तक, हर कोई उन्हें दूसरी बार मां बनने पर बधाई दे रहा है। सोनम ने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में वह अपने छोटे बेटे को कलेजे से लगाए नजर आ रही हैं। उनके हाथ में आईवी ड्रिप लगी है, लेकिन चेहरे पर सुकून और खुशी साफ दिखाई दे रही है। दूसरी तस्वीर में सोनम खाना खाते हुए दिखाई दे रही हैं।

ये भी पढ़ें

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने जनता से किया वादा किया पूरा

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस फोटो के साथ सोनम ने दिल को छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि वह अपने दूसरे बेटे के जन्म के अनुभव के लिए बेहद आभारी हैं और एचएन रिलायंस अस्पताल और अपनी डॉक्टर की देखभाल के लिए धन्यवाद किया।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर के सहयोग और देखभाल में विश्वास, शांति और आश्वासन की भावना थी सोनम कपूर और आनंद आहुजा का रिश्ता भी फैंस के लिए हमेशा खास रहा है।

दोनों 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी पहली मुलाकात 2015 में ‘प्रेम रतन धन पायो’ के प्रमोशन के दौरान हुई थी। लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी की और 2022 में पहले बेटे वायु का जन्म हुआ।

ये भी पढ़ें

बंगाल चुनाव में मालदा कांड: NIA जांच के आदेश, सुप्रीम कोर्ट सख्त-राजनीति भी गरमाई

READ MORE

फिल्मों की सफलता भी नहीं मिटा पाई इन पांच बॉलीवुड स्टार्स का पछतावा

साइबर ठगी के आरोप में जुगौली

उत्तर कोरिया की नई मिसाइलों से दुनिया सतर्क, बढ़ा युद्ध का खतरा

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2023 में रिलीज़ हुई ‘ब्लाइंड’ थी। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार और निजी जीवन पर ध्यान दिया।

फैंस उनके छोटे बेटे की झलक देखकर बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट खूब वायरल हो रही है। सोनम की यह पहली झलक यह दिखाती है कि मातृत्व में सुकून और खुशी कितनी महत्वपूर्ण होती है। यह पल उनके जीवन का सबसे खास अनुभव है और फैंस भी इसे दिल से महसूस कर रहे हैं।

 

 

Spread the love

Entertainment

Allu Arjun की ‘राका’ का टीजर रिलीज, बढ़ी एक्साइटमेंट

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ (Raaka) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का एक नया प्रमोशनल टीजर जारी किया है, जिसने ‘राका’ को लेकर […]

Spread the love
Read More
Entertainment

Netflix पर देखें पांच खूंखार मर्डर मिस्ट्री फिल्में, हर मोड़ पर नया ट्विस्ट

Netflix Mystery Movies: अगर आपको ऐसी फिल्में देखना पसंद है, जिनमें हत्या, रहस्य, सस्पेंस और जबरदस्त ट्विस्ट का तड़का हो, तो यह लिस्ट आपके लिए है। नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी क्राइम और मर्डर मिस्ट्री फिल्में उपलब्ध हैं, जिनकी कहानी शुरुआत से ही दर्शकों को बांधकर रखती है। खास बात यह है कि इन फिल्मों में […]

Spread the love
Read More
Entertainment

कौन थे दादासाहेब फाल्के? जानिए इस सम्मान की कहानी

Dadasaheb Phalke Award: दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है। यह पुरस्कार उस महान फिल्मकार धुंडिराज गोविंद फाल्के, जिन्हें लोग प्यार से दादासाहेब फाल्के कहते हैं, के नाम पर दिया जाता है। उन्हें भारतीय सिनेमा का जनक कहा जाता है। साल 1969 में केंद्र सरकार ने उनके योगदान को […]

Spread the love
Read More