कोहरे का कहर फिर जानलेवा साबित हुआ: बाराबंकी में अर्टिगा और इनोवा की टक्कर

  • एक की मौत, सात लोग हुए जख्मी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। अर्टिगा और इनोवा में आमने-सामने टक्कर हो गई। अर्टिगा के पीछे चल रही रोडवेज बस भी अनियंत्रित होकर अर्टिगा में भिड़ गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में अर्टिगा सवार एक शख्स की मौत हो गई। जबकि, दोनों कारों में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से दो लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो किमी तक जाम की स्थिति बन गई।

लखनऊ एयरपोर्ट से लौटते समय हुआ हादसा

बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र के हरिनारायणपुर मोड़ के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक बहराइच के जरवल कस्बा निवासी मो. इसरार (26) दुबई में नौकरी करते हैं। सुबह वह फ्लाइट से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद एयरपोर्ट से अपने पिता मकबूल अहमद (50), बहनोई सलाम (48), भांजी साफिया (10), बहन राजिया (11), भाई सुबान (18) के साथ इनोवा गाड़ी से घर जा रहे थे। हरिनारायणपुर मोड़ के पास इनोवा की सामने से आ रही अर्टिगा कार से भिड़ंत हो गई। इसी दौरान अर्टिगा कार के पीछे चल रही आलमबाग डिपो की रोडवेज बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे रोडवेज बस ने अर्टिगा को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अर्टिगा सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

लखनऊ जाने के बात कहकर अर्टिगा में बैठा था देवेंद्र

मृतक के पास मिले श्रम कार्ड के जरिये उसकी पहचान करनैलगंज थाने के रुसीपुरवा निवासी देवेंद्र कुमार (40) के रूप हुई। यह घाघरा घाट के पास से एयरपोर्ट जा रही अर्टिगा में सवार हुए थे। अर्टिगा सवार सिद्धार्थनगर जिले के पथराबाजार निवासी मो.इस्लाम (50) ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार अतिकुरहमान के साथ सऊदी अरब से एयरपोर्ट आ रहे बेटे को लेने जा रहे थे। इस दौरान घाघरा घाट के पास से देवेंद्र, लखनऊ जाने के बात कहकर अर्टिगा में बैठा था। हादसे में मृतक के अलावा दोनों कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी, रामनगर भेजा गया। वहां गंभीर हालात में मोहम्मद इसलाम व अतीकुरहमान को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Crime News Uttar Pradesh

पतंगबाज कर रहे सिस्टम का पोस्टमार्टम: गला काट रहा चाइनीज मांझा

अदालत, मुख्यमंत्री और डीजीपी के फरमान की उड़ा रहे धज्जियां, नहीं थम रही वारदातें ए अहमद सौदागर लखनऊ। जौनपुर में फिजियोथेरेपी समीर हाशमी व शिक्षक संदीप तिवारी की मांझे की धार से कटकर हुई मौत का मामला या फिर राजधानी लखनऊ एमआर मोहम्मद शोएब की प्रतिबंधित मांझे से गला कटने से मौत हो गई थी। […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

यूट्यूबर सलीम पर जानलेवा हमला करने वाला एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है। मंगलवार की रात इंदिरापुरम इलाके में पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई।  जिसमें एक लाख रुपये का इनामी बदमाश गुलफाम गंभीर रूप से घायल हो गया। […]

Read More
Central UP Crime News homeslider

सावधान! बिना ऑर्डर के आ रहा पार्सल, COD के नाम पर ठगी का नया तरीका उजागर

लखनऊ में ऑनलाइन फ्रॉड का नया ट्रेंड, फर्जी पार्सल देकर वसूले जा रहे पैसे घर की महिलाओं के नाम फर्जी ऑर्डर, COD के बहाने ठगी विजय श्रीवास्तव लखनऊ। साइबर युग में जहां रोज नए-नए ऑनलाइन फ्रॉड सामने आ रहे हैं, वहीं राजधानी लखनऊ में ठगी का एक नया तरीका सामने आया है। यहां बिना ऑर्डर […]

Read More