घर पर बनाएं चटपटा आंवला जूस, स्वाद ऐसा कि रोज पीने का करेगा मन

am 1766745490 1

 आंवला को सेहत का खजाना माना जाता है, लेकिन अक्सर लोग इसका जूस सिर्फ इसलिए नहीं पीते क्योंकि उन्हें इसका स्वाद पसंद नहीं आता। अगर आप भी सोचते हैं कि आंवला जूस कड़वा और बेस्वाद होता है, तो अब अपनी राय बदलने का समय आ गया है। सही सामग्री और आसान तरीके से बनाया गया आंवला जूस न सिर्फ हेल्दी बल्कि बेहद चटपटा और फ्रेश भी लग सकता है।

इस टेस्टी आंवला जूस को बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या समय की जरूरत नहीं है। केवल 5 से 10 मिनट में आप घर पर ऐसा जूस तैयार कर सकते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ पाचन और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा।

आवश्यक सामग्री:

  • 2 ताजे आंवले

  • थोड़ी सी पुदीने की पत्तियां

  • 2 से 4 करी पत्ते

  • 2 गिलास पानी

  • स्वादानुसार काला नमक या चाट मसाला

बनाने की विधि:

स्नेहा हत्याकांड का आरोपी सौरभ गौड़ मृत मिला: अतरौलिया में पेड़ से लटका मिला शव

सबसे पहले आंवलों को अच्छी तरह धोकर साफ करें और छोटे टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सर जार में आंवले डालें। इसके बाद करी पत्ते और पुदीने की पत्तियां धोकर जार में डाल दें। पुदीना जूस को ताजगी और खुशबू देता है।

अब सभी चीजों को अच्छे से पीस लें। तैयार मिश्रण को छानकर एक बर्तन में निकाल लें। जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं ताकि जूस ज्यादा गाढ़ा न लगे। अंत में स्वाद बढ़ाने के लिए काला नमक या चाट मसाला मिलाएं। गार्निश के लिए ऊपर से पुदीने की पत्तियां डालें।

यह चटपटा आंवला जूस पीने में बेहद स्वादिष्ट होता है और शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है। रोजाना इसे पीने से इम्युन सिस्टम मजबूत होता है, गट हेल्थ सुधरती है और हार्ट को भी फायदा मिलता है।

Lifestyle

दिवाली की चमक में त्वचा न हो बेरंग, प्रदूषण से बचने के लिए ऐसे रखें स्किन का ख्याल

Diwali Skincare Tips:  दिवाली खुशियों, रोशनी और उत्सव का त्योहार है, लेकिन इस दौरान पटाखों से निकलने वाला धुआं और बढ़ता वायु प्रदूषण सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी परेशानी का कारण बन सकता है। खासतौर पर दिल्ली-NCR जैसे शहरों में दिवाली के आसपास प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। इसका असर त्वचा पर […]

Read More
Lifestyle Religion

रमा एकादशी का व्रत आज, भगवान विष्णु के साथ करें मां लक्ष्मी की पूजा

Rama Ekadashi: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। यह एकादशी दीपावली से चार दिन पहले आती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रमा एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति के पापों […]

Read More
homeslider Religion

जन्म कुंडली में लग्न नक्षत्र का महत्व: जानिए कैसे तय करता है आपका व्यक्तित्व और भाग्य

Religion News: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली के प्रत्येक भाव, ग्रह और नक्षत्र का अपना विशेष महत्व है। इनमें लग्न नक्षत्र को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह न केवल व्यक्ति के बाहरी व्यक्तित्व को दर्शाता है, बल्कि उसके सोचने-समझने के तरीके, व्यवहार, स्वभाव और जीवन के प्रति दृष्टिकोण की भी जानकारी देता है। […]

Read More