स्नेहा हत्याकांड का आरोपी सौरभ गौड़ मृत मिला: अतरौलिया में पेड़ से लटका मिला शव

G88BLWtaEAAIyfC

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब अंबेडकरनगर की छात्रा स्नेहा हत्याकांड में नामजद आरोपी सौरभ गौड़ (20) का शव लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे जमीन नंदना गांव के पास एक पेड़ से लटकता मिला। शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अतरौलिया देवेंद्र नाथ दुबे फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की पहचान अंबेडकरनगर जनपद के खरवईया गांव निवासी सौरभ गौड़ के रूप में हुई। पुलिस को सौरभ की पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए स्नेहा के परिजनों और एक दरोगा को जिम्मेदार ठहराया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अंबेडकरनगर के थाना जहांगीरगंज प्रभारी अजय प्रताप सिंह और क्षेत्राधिकारी आलापुर प्रदीप सिंह चंदेल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सौरभ और स्नेहा के बीच बीते करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध थे। लगभग एक साल पहले सौरभ स्नेहा के घर गया था, जहां परिजनों ने उसे पकड़ लिया था और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में सौरभ जेल भी गया था और नवंबर महीने में जमानत पर रिहा हुआ था।

गोंडा में प्रेम कहानी का दुखद अंत: युवती ने ट्रेन से दी जान

इसके बाद दो दिसंबर को स्नेहा अचानक घर से लापता हो गई। चार दिसंबर को परिजनों ने राजेसुल्तानपुर थाने में सौरभ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। बीस दिसंबर को स्नेहा का शव उसके घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने सौरभ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। एसपी ग्रामीण आजमगढ़ चिराग जैन ने बताया कि घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। अंबेडकरनगर पुलिस से समन्वय कर पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More
BKT
accidents Uttar Pradesh

बीकेटी में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मकान की छत अचानक गिर गई

बीकेटी:  जबतक ग्रामीण पहुंचते तबतक हो चुकी थी बहुत देर, तेज बारिश के चलते नहीं आई आवाज भौली गांव में हुई घटना का मामला -ए अहमद सौदागर लखनऊ।बीकेटी थाना क्षेत्र के भौली गांव में शनिवार को तेज बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 65 वर्षीय बजरंगी यादव की मौत […]

Spread the love
Read More