- 530 ग्राम अवैध हेरोइन, दो मोबाइल फोन व 700 रूपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। सूबे मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों का आतंक थम नहीं रहा है। एएनटीफ यूनिट गोरखपुर की टीम ने मंगलवार को मादक पदार्थ (हेरोइन) का गोरखधंधा करने वाले गिरोह का खुलासा कर दो तस्करों को पकड़ा है। ANTF को इनके पास से 530 ग्राम अवैध हेरोइन, दो मोबाइल फोन व 700 रूपए की नकदी बरामद हुई है। पुलिस महानिरीक्षक एएनटीफ के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे।
अभियान के तहत ANTF यूनिट के प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश राम की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर वाराणसी रोड स्थित एकला मंदिर के पास से गोरखपुर जिले के चकरा अव्वल थाना राजघाट निवासी छेदी यादव व चरनलाल चौक दुर्गा बाड़ी रोड गोरखपुर निवासी अरुण सिंह को गिरफ्तार किया है।
उपनिरीक्षक रमेश राम के मुताबिक पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो बाराबंकी जिले के टीकरा उसमा जैतपुर से अवैध हेरोइन लाकर गोरखपुर जिले के अलावा आसपास में बेचते हैं। बताया जा रहा है दोनों आरोपी मंगलवार को भी हमेशा की तरह अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में थे कि एएनटीफ टीम ने उन्हें अवैध हेरोइन के साथ धरदबोचा।
