सिर्फ दिमाग नहीं दिल को भी दुरुस्त रखता है अखरोट

आशीष द्विवेदी

लखनऊ। जरूरी है कि हम जो खायें वो एक नियंत्रित मात्रा में हो नहीं तो फायदा होने के बजाय नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। नट्स का हमेशा ही कम मात्रा में सेवन करना चाहिए क्योंकि यह कैलोरी से भी भरपूर होता है। अखरोट के अधिक सेवन से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अखरोट, एक ऐसा डाई फ्रूट है जिसको देखते ही दिमाग की आकृति का ख्याल आता है। सिर्फ दिखने में ही नहीं इसके गुण भी दिमाग को तेज करना है। लेकिन यह कम ही लोग जानते होंगे कि दिमाग के साथ ही साथ यह दिल को भी दुरुस्त रखने में बहुत कारगर है। लेकिन जरूरी है कि हम जो खायें वो एक नियंत्रित मात्रा में हो नहीं तो फायदा होने के बजाय नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। तो आइये जानते हैं अखरोट कैसे आपके दिल को दुरुस्त रखने में सहायक है।

ओमेगा- तीन और छह फैटी एसिड की आवश्यकताओं की दैनिक जरूरत को पूरा करने में सहायक

अखरोट एक प्लांट बेस्ड ओमेगा-तीन फैटी एसिड, स्टेरोल्स और फैट का समृद्ध स्त्रोत है। अखरोट लिनोलेनिक एसिड में भी समृद्ध होता हैं, जो आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल का स्तर ब्लड प्रेशर को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे हृदय रोग विकसित होने का खतरा कम हो जाता है। अखरोट के सेवन से से शाकाहारियों में विशेष रूप से ओमेगा-तीन और छह फैटी एसिड की आवश्यकताओं की दैनिक जरूरत को पूरा करने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़े

प्यार, इश्क या मोहब्बत नहीं जनाब, झूठ, फरेब और साजिश, जानकर रह जाएंगे दंग

अखरोट की खुराक आपकी क्लीनिकल और बायोमेडिकल स्थिति पर निर्भर

नट्स का हमेशा ही कम मात्रा में सेवन करना चाहिए क्योंकि यह कैलोरी से भी भरपूर होता है। अखरोट के अधिक सेवन से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। एक ग्राम फैट नौ कैलोरी के बराबर होता है, इसका मतलब है कि बहुत अधिक खाने से आपके शरीर में कैलोरी बढ़ सकती है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए एक समस्या का कारण बन सकती है। अखरोट की खुराक आपकी क्लीनिकल और बायोमेडिकल स्थिति पर निर्भर करती है। कुपोषित लोग अखरोट के 10-12 टुकड़े खा सकते हैं, जबकि स्वस्थ व्यक्ति छह-सात हिस्सों का सेवन कर सकते हैं।

मोटे लोगों को प्रति दिन पाँच से अधिक अखरोट के टुकड़े का उपभोग नहीं करना चाहिए। जो लोग हृदय रोग से पीडि़त हैं, अखरोट के दो-चार हिस्सों का सेवन कर सकते हैं। हृदय रोग से पीडित व्यक्ति को प्रति दिन 30 ग्राम फैट लेने की अनुमति होती है, जिसमें आप नट्स को भी शामिल कर सकते हैं। हालांकि, आपको अपनी डाइट में अखरोट को शामिल करने से पहले एलर्जी की जांच करनी चाहिए। कुछ लोगों को अखरोट के सेवन से एलर्जी हो सकती है, इसलिए अखरोट का सेवन करते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

Health

डायबिटीज में खुराक से पहले ये जूस पिएं, शुगर लेवल रहेगा नियंत्रित

अगर आपको डायबिटीज है, तो आपने जरूर महसूस किया होगा कि खाने के बाद ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाता है। यह समस्या आजकल बहुत आम हो गई है, खासकर टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में। ऐसे में हर कोई ऐसा उपाय ढूंढता है जो आसानी से शुगर को कंट्रोल कर सके। यहीं पर एप्पल साइडर विनेगर […]

Read More
Health

सेहत का दुश्मन बन सकता है गलत सोने का तरीका, जानिए सही नींद लेने का तरीका

क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि आप किस पोज़िशन में सोते हैं? शायद नहीं, क्योंकि दिनभर की थकान के बाद जैसे ही नींद आती है, हम किसी भी तरह से सो जाते हैं। लेकिन यही आदत धीरे-धीरे आपकी सेहत के लिए खतरनाक बन सकती है। मान लीजिए आप दाईं करवट सोते […]

Read More
Health

डेस्क जॉब से बढ़ रही तोंद? रोजाना ये एक्सरसाइज़ अपनाकर पाएं फिट और एक्टिव बॉडी

आजकल ज्यादातर लोग लंबे समय तक ऑफिस में बैठकर काम करते हैं, जिससे उनकी शारीरिक गतिविधि काफी कम हो जाती है। इसका सबसे बड़ा असर पेट पर दिखता है, जहां धीरे-धीरे चर्बी जमा होने लगती है। यही वजह है कि डेस्क जॉब करने वाले लोगों में तोंद निकलना एक आम समस्या बन गई है। हालांकि, […]

Read More