युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा: अखिलेश यादव

Ayodhya

गरीबों को नहीं मिल रहा दवा और इलाज, स्वास्थ्य सेवाएं चौपट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नौजवानों के लिए नौकरी- रोजगार नहीं है। बड़ी तादात में पढ़े लिखे नौजवानों के पास काम नहीं है। भाजपा देश को अंधेरे की तरफ ले जा रही है। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। सरकार के अंतिम साल में स्वास्थ्य मंत्री लाइन में लगकर छापा डालने का दिखावा कर रहे है। गरीबों को दवा-इलाज नहीं मिल रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

ब्राह्मण समाज की पीड़ा को केवल “राजनीतिक नाराजगी” मान लेना उचित नहीं

समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय पर प्रदेश के विभिन्न जिलो से बड़ी तादात में आये कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में गरीबों को समय पर न एम्बुलेंस मिलती है और न इलाज मिल रहा है। भाजपा सरकार ने गरीबों को मुसीबत में फँसा दिया है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और लूट चरम पर है। स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएँ इस सरकार की प्राथमिकता में नहीं हैं। प्राथमिक स्कूल बंद क्यों किए गए? गरीब बच्चों की शिक्षा को लेकर सरकार की मंशा ठीक नहीं है। भाजपा सरकार ने प्रदेश का विकास कार्य अवरूद्ध कर दिया है। सिर्फ बजट की लूट चल रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

सरकार ने किया साफ, नहीं बढ़ेगा प्रधानों का कार्यकाल

 

इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

IAS Promotion: यूपी के 21 PCS अधिकारी बने IAS

यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की सभी करतूतों को जान चुकी है। जनता 2027 में भाजपा से मुक्ति के लिए तैयार है। विधान सभा प्रभाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। प्रदेश में युवाओं को नौकरी, रोजगार और किसानों की भलाई के लिए जनहित में समाजवादी पार्टी की सरकार जरूरी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

Today’s Horoscope मेष : किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा। वृषभ : जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप […]

Spread the love
Read More
homeslider National

रहमत शाह जुरमती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अफगानिस्तान के टेस्ट-वनडे कप्तान बने

Afghanistan Cricket Team Captain : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव करते हुए अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह जुरमती को टेस्ट और वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला हशमतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद लिया गया। बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा में बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सरकार को सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम, बोले- ‘आश्वासन मिला तो अनशन खत्म, वरना जारी रहेगा’

Sonam Wangchuk : पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अपनी शर्तें स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई और आंदोलन में शामिल युवाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न […]

Spread the love
Read More