पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गडकरी से भेंट करके उत्तराखंड के कई मुद्दे उठाये

WhatsApp Image 2026 03 20 at 9.56.39 AM

 

देहरादून / नई दिल्ली। हरिद्वार के सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर छिद्दरवाला एवं रेशम माजरी क्षेत्र में प्रस्तावित फ्लाईओवर/अंडरपास के संबंध में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।सांसद रावत ने स्थानीय निवासियों, व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों की भावनाओं और अपेक्षाओं को मंत्री के समक्ष विस्तार से रखते हुए अवगत कराया कि वर्तमान प्रस्तावित डिज़ाइन में संरचना की अत्यधिक लंबाई तथा पूर्णतः ढकी हुई व्यवस्था के कारण छिद्दरवाला चौक स्थित एन.एच.-72 (हरिद्वार–देहरादून) के हाईवे फेसिंग बाजार की दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है। इस बाजार में पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर सहित लगभग 1200 दुकानों का संचालन होता है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पूर्व मंत्री की शिकायत पर भी नहीं हुई भ्रष्टाचारी अफसर के खिलाफ कार्रवाई!

ये भी पढ़ें

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विशेषकर ग्राम प्रधान श्री गोकुल रमोला द्वारा प्राप्त सुझावों के आधार पर यह आवश्यक है कि प्रस्तावित फ्लाईओवर को स्तंभ आधारित (ओपन) स्वरूप में बनाया जाए तथा इसकी लंबाई को यथासंभव कम किया जाए, ताकि विकास कार्यों और स्थानीय आजीविका के बीच संतुलन सुनिश्चित किया जा सके।केंद्रीय मंत्री गडकरी ने विषय को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। विश्वास व्यक्त किया गया कि जनहित, स्थानीय अर्थव्यवस्था एवं जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस विषय में संवेदनशील एवं संतुलित निर्णय लिया जाएगा।

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा: अखिलेश यादव

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान?

Today’s Horoscope मेष : आवास निवास की समस्या का समाधान होगा। परिणय प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ अधिक होगी।आभूषण की प्राप्ति होगी। वृषभ : नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे हैं। संभल कर कार्य करें, सफल रहेंगे। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। धन लाभ होगा। साझेदारी […]

Spread the love
Read More
Dubli-Dubdi Saptami
homeslider Religion

संतान की कुशलता के लिए रखें दुबली-दुबड़ी सप्तमी व्रत, जानें महत्व

Dubli-Dubdi Saptami दुबली-दुबडी सप्तमी को मुक्त भरण संतान सप्तमी भी कहा जाता हैं। दुबली-दुबडी सप्तमी यानी संतान सप्तमी पर संतान की कुशलता और उन्नति के लिए व्रत किया जाता है। इस व्रत का काफी महत्व है। इसे मुक्त भरण संतान सप्तमी भी कहते है। यह व्रत संतान के समस्त दुःख, परेशानी के निवारण के उद्देशय […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Uttar Pradesh

नवोदय विद्यालय मामले में SC का बड़ा आदेश, तमिलनाडु को तीन महीने की मोहलत

New Delhi: तमिलनाडु में जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने को लेकर राज्य सरकार और केंद्र के बीच चल रहे मतभेद के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अहम निर्देश दिए। अदालत ने तमिलनाडु सरकार से कहा कि वह राज्य के प्रत्येक जिले में नवोदय विद्यालय स्थापित करने के लिए उपयुक्त जमीन की पहचान करे। इसके […]

Spread the love
Read More