ललितपुर जेल में मोबाइल मिलने पर जेलर व डिप्टी जेलर निलंबित

  • महानिदेशक कारागार ने जांच रिपोर्ट पर की कार्रवाई

लखनऊ। ललितपुर जेल में एक विचाधीन बंदी के पास मोबाइल फोन बरामद होने पर महानिदेशक कारागार ने जेलर, डिप्टी जेलर और एक वार्डर को निलंबित कर दिया है। मोबाइल बरामदगी पर हुई इस कार्रवाई से जेल अधिकारियों में खलबली मची हुई है। परिक्षेत्र DIG की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह ललितपुर जेल में अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदी ज्ञानेंद्र ढाका पुत्र कृष्णपाल के पास से अधिकारियों को मोबाइल फोन बरामद हुआ। बंदी के पास से मोबाइल फोन बरामद होने की सूचना पर जेल प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।

ये भी पढ़े

बस्ती: वियाग्रा, कंडोम और नाबालिग…रूम के अंदर चौंकाने वाला नजारा

घटना की सूचना मिलने पर डीजी जेल पीसी मीणा ने मामले की जांच कानपुर जेल परिक्षेत्र के DIG  को सौंपी। जांच में DIG ने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने के आरोप में जेलर जीवन सिंह, डिप्टी जेलर प्रिंस बाबू और वार्डर आकाश कुशवाहा को दोषी पाया। जांच रिपोर्ट महानिदेशक कारागार पीसी मीणा को भेजी गई। डीजी जेल ने जांच रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जेलर जीवन सिंह, डिप्टी जेलर प्रिंस बाबू और वार्डर आकाश कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की है।

ये भी पढ़े

ननद नहीं थी पसंद, भाभी ने उठाया ऐसा कदम… परिवार में हड़कम्प

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों मुजफ्फरनगर जेल में एक पूर्व विधायक के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ था। इस मामले में तत्कालीन जेलर की संलिप्तता भी पाई गई थी। इस मामले में तत्कालीन महानिदेशक कारागार पीवी रामाशास्त्री ने बंदी की जेल तो बदल दी लेकिन किसी भी दोषी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। डीजी जेल पीसी मीणा की इस कार्रवाई से जेल अधिकारियों में खलबली मची हुई है। इसको लेकर तमाम तरह के कयास भी लगाए जा रहे है।

ये भी पढ़े

चार बच्चों की मां को हुआ इंस्टाग्राम पर प्यार…आशिक संग हुई फरार

Uttar Pradesh

नवज्योति स्कॉलर एकेडमी में वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, अतिथियों का हुआ सम्मान

सोनौली\महराजगंज। नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 12 घनश्याम नगर स्थित नवज्योति स्कॉलर एकेडमी स्कूल में वार्षिक समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ऋषि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया तथा नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का […]

Read More
Business homeslider International

पेट्रोल-डीजल के दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड, जनता के लिए महंगाई का नया झटका

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भयंकर वृद्धि हुई है। पेट्रोल की कीमत में 43% की बढ़ोतरी के बाद यह 458.4 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 1.64 डॉलर) प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत में 54.9% की बढ़ोतरी के साथ यह 520.35 रुपये (1.86 डॉलर) प्रति लीटर पहुंच गई है। पेट्रोलियम […]

Read More
Business homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

LPG Price Today: लखनऊ से पटना तक जानें अपने शहर का घरेलू गैस सिलेंडर रेट, PNG कनेक्शन पर केंद्र का जोर

नई दिल्ली/लखनऊ। आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में विभिन्न शहरों में हल्की भिन्नता देखी जा रही है। मार्च महीने में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अप्रैल की शुरुआत में कुछ स्थिरता आई है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज का दाम Citywise LPG Price Today (घरेलू सिलेंडर रेट्स) शहर      […]

Read More