हरिद्वार में महाशिवरात्रि पर हज़ारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Untitled 9 copy 13

 

हरिद्वार। महाशिवरात्रि के मौके पर हरिद्वार में आस्था का महासैलाब उमड़ आया है।श्रद्धालु हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर निकल रहे हैं। देश के कोने-कोने से हजारों शिवभक्त यहां पहुंच रहे हैं और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा शहर गुंजायमान है। ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु हर की पौड़ी पर स्नान कर गंगाजल भर रहे हैं और फिर विभिन्न शिवालयों की ओर जलाभिषेक के लिए रवाना हो रहे हैं। वहीं हरिद्वार के कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की ब्रह्ममुहूर्तभव्य आरती का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया।

शिवरात्रि के मौके पर मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया। वहीं भगवान शिव का विशेष श्रृंगार कर हल्दी, चंदन और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की गई। आरती के दौरान पूरा परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन और मंदिर समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और सुगम दर्शन व्यवस्था के जरिए भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है। श्रद्धालु गंगाजल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और शांति की कामना कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर हरिद्वार एक बार फिर आस्था, विश्वास और शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। उम्मीद की जा रही है कि, आज पूरे दिन शिव भक्तों की भीड़ ऐसे ही बनी रहेगी। हरिद्वार से लेकर उज्जैन के महाकाल मंदिर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। आज महाशिवरात्रि के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में शिव बारात निकलने के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भक्त देश के तमाम छोटे-बड़े शिव मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के साथ जलाभिषेक भी करेंगे।

Spread the love

UGC
Analysis homeslider

आरक्षण बनाम योग्यता: जातीय आधार पर व्यवस्था को लेकर नई बहस

UGC भारत के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में आरक्षण,UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के प्रावधानों और सामाजिक न्याय की नीतियों को लेकर एक नया और गहरा वैचारिक संघर्ष आकार ले रहा है। हाल के दिनों में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और अन्य अगड़ी जातियों (जिन्हें सामान्य वर्ग या सवर्ण समाज कहा जाता है) के बैनर तले हो […]

Spread the love
Read More
Election
Analysis homeslider Politics

चुनाव आयोग की आड़ में फिर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला

Election एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के आधार पर विपक्षी दलों ने एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को घेरकर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करके मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करने की सियासी कोशिश शुरू कर दी है। अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया कि तीन सदस्यीय […]

Spread the love
Read More
homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More