चार बच्चों की मां को हुआ इंस्टाग्राम पर प्यार…आशिक संग हुई फरार

Untitled 5 copy 5
  • मनाने के लिए गिड़गिड़ाते रहे पति-ससुर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एटा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। पति और ससुर की शिकायत पर पुलिस ने 25 दिन बाद महिला को बरामद किया। जब उसे कोर्ट में पेश किया गया तो उसने जो बयान दिया, उसने सभी को हैरान कर दिया। पूरा मामला एटा जनपद के अलीगंज तहसील क्षेत्र के झकरई गांव का है। यहां की रहने वाली 25 वर्षीय महिला मनीषा 25 दिन पहले अचानक घर से गायब हो गई थी। पति भूपसिंह ने इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने खोजबीन कर मनीषा को बदायूं जिले से बरामद किया और उसे SDM जगमोहन गुप्ता के न्यायालय में पेश किया।

ये भी पढ़े

अनोखी गर्लफ्रेंड : Hi Honey! Miss you Darling बोला और पास आते ही धरदबोचा

बताया गया है कि कोर्ट में मनीषा ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए, उसने कहा कि उसका पति शराब पीता है, जुआ खेलता है और रात में अजनबी लोगों को घर लाकर उससे जबरन गलत संबंध बनाने को मजबूर करता था। महिला ने कहा कि अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती।मनीषा ने कोर्ट में बताया कि- उसकी दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बदायूं जिले के मुकेश यादव नाम के व्यक्ति से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। उसने कहा कि अब वह उसी के साथ रहना चाहती है। अपने चार बच्चों को भी साथ नहीं ले जाएगी।

कोर्ट के बाहर बैठे महिला के बच्चे

बताया गया है कि SDM कोर्ट के बाहर मनीषा के ससुर हंसराज और बच्चे रोते हुए गिड़गिड़ा रहे थे, तब भी मनीषा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने महिला के इस कदम की कड़ी निंदा की और कहा कि उसने मां की ममता को शर्मसार कर दिया है। बकौल मनीषा कि मैं अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती, उसने मेरी जिंदगी नरक बना दी। वहीं भूप सिंह ने कहा कि मेरी पत्नी को किसी ने फुसला लिया है, मेरे छोटे बच्चे हैं, अब उनका क्या होगा। जब कि हंसराज (ससुर) का कहना है कि बहू की इंस्टाग्राम से दोस्ती ने हमारा घर तबाह कर दिया, दोनों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़े

ये एक्सरसाइज महिलाओं का ब्लड प्रेशर रखती हैं कंट्रोल

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, सीतारमण बोलीं- अब आगे बढ़ना मुश्किल

भारत-US ट्रेड डील पर नया पेंच! निर्मला सीतारमण बोलीं- आगे बढ़ना ‘बहुत मुश्किल’ India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन अब दोनों देशों के सामने समझौते को अंतिम रूप देने की राह आसान नहीं दिख रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

अक्टूबर में फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR से यूपी तक आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम अलर्ट: दिल्ली-NCR, यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश, दक्षिण में भारी बारिश Delhi : अक्टूबर की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के बीच मंगलवार को कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

Flydubai विमान हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान को बताया संभावित जिम्मेदार

Flydubai फ्लाइट हमले पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ‘पर्सनली मानता हूं ईरान जिम्मेदार’ American : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Flydubai की एक फ्लाइट में हुए सनसनीखेज हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि वह व्यक्तिगत तौर पर मानते हैं कि इस घटना के पीछे ईरान की भूमिका हो सकती […]

Spread the love
Read More