करोड़ों रुपये की स्टांप अपवंचना में ऋषिकेश का उप निबंधक निलंबित

Untitled 8 copy 15

देहरादून। जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उप निबंधक, ऋषिकेश हरीश कुमार को निलंबित कर मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया है उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। विगत माह आमजन की शिकायतों के आधार पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने उप निबंधक कार्यालय, ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई थीं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उप निबंधक की अनुपस्थिति में निबंधक लिपिक द्वारा अवैधानिक रूप से विलेखों का पंजीकरण किया जा रहा था। कार्यालय में एक फर्जी कर्मचारी भी कार्यरत मिला, जिसका न तो कोई नियुक्ति पत्र था और न ही उसका नाम उपस्थिति पंजिका में दर्ज था। इसके अतिरिक्त, पंजीकृत दस्तावेजों और मूल अभिलेखों को महीनों और वर्षों तक कार्यालय में लंबित रखा गया था, जबकि नियमानुसार मूल अभिलेख तीन दिन के भीतर वापस किए जाने आवश्यक हैं और अर्जेंट नकल 24 घंटे में उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

जांच में यह भी सामने आया कि दून घाटी विशेष महायोजना-2031 के अंतर्गत औद्योगिक भूमि को आवासीय दर्शाकर छोटे-छोटे भूखंडों में रजिस्ट्रियां की गईं, जिससे करोड़ों रुपये की स्टांप अपवंचना और सरकार को भारी राजस्व हानि हुई। संपत्ति मूल्यांकन और स्टांप शुल्क निर्धारण में भी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जिला प्रशासन द्वारा उप जिलाधिकारी, ऋषिकेश एवं जिला शासकीय अधिवक्ता की संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन को निलंबन की संस्तुति भेजी गई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए शासन ने उप निबंधक को निलंबित कर मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजस्व हानि, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा अन्य उप निबंधक कार्यालयों का निरीक्षण भी किया जाएगा।

Spread the love

Gorakhpur
homeslider Uttar Pradesh

गोरखपुर में हाथ में तिरंगा लेकर निकले CM योगी और सांसद रवि किशन

बोले- घरों पर झंडा जरूर फहराएं तिरंगा स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च त्याग की अमिट पहचान-योगी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur :  भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान को नागरिक दायित्व से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

नेपाल बॉर्डर पर अमेरिकी नागरिक पकड़ा गया, चीनी पासपोर्ट से मचा हड़कंप

Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक अमेरिकी नागरिक को उस समय हिरासत में लिया, जब वह बिना वैध दस्तावेजों के भारत से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम जॉर्डन ब्राउन बताया और खुद को अमेरिका के कैलिफोर्निया का निवासी बताया है। उसके पास से चीनी पासपोर्ट […]

Spread the love
Read More
Virat Kohli 
homeslider Sports

जीत में सबसे ज्यादा शतक, विराट कोहली टॉप पर

Virat Kohli :  इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का जिक्र होते ही सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले आता है। ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 100 शतक दर्ज हैं। हालांकि, जब बात टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की होती है तो तस्वीर थोड़ी […]

Spread the love
Read More