PGI क्षेत्र में महिला हत्याकांड ने एक बार फिर सुरक्षा-व्यवस्था की खोली पोल

  • कहीं सरेराह तो कहीं पर सरे शाम या भरी दोपहरी में वारदात करने वाले बने चुनौती
  • भले ही कातिल कोई करीबी हो, पर नहीं है खाकी का अंकुश

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ को कमिश्नरेट लागू हुए करीब पांच साल हो गए। राजधानी वासियों को उम्मीद थी कि अब अपराधों गिरावट आएगी और बहू बेटियां सुरक्षित रहेंगी, लेकिन जिस तरह से पीजीआई क्षेत्र स्थित बाबू खेड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय रेनू यादव को बदमाशों ने निशाना बनाया तो इस सनसनीखेज वारदात ने मानो कमिश्नरेट पुलिस की धज्जियां उड़ाकर रख दी।

ये भी पढ़े

‘बुलडोजर चलाना मतलब कानून तोड़ना’

भले इस घटना को अंजाम देने वाला कोई जानने शामिल हो, लेकिन अपराध तो अपराध। खास बात यह है कि घटना उस समय हुई जब दशहरा पर्व और दूसरे दिन जगह-जगह भरत मिलाप का आयोजन चल रहा था और इस दौरान सुरक्षा को भारी संख्या में पुलिस तैनात किया गया था, लेकिन इसी सुरक्षा के बीच बदमाश रेनू यादव की बेरहमी से हत्या कर फुर्र हो गए।

सवाल है कि राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी अपराधो पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बेख़ौफ़ अपराधी वारदात पर वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। हत्या, लूट, छेड़छाड़ व मारपीट की घटनाएं आम हो गई है। कमिश्नरेट में खाकी के खौफ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बेख़ौफ़ बदमाशों पिछले कुछ दिनों में कई वारदातों को अंजाम दे डाला है। यही नहीं बदमाशों ने पीजीआई क्षेत्र स्थित बाबू खेड़ा गांव निवासी दूध कारोबारी रमेश यादव की पत्नी रेनू यादव की दिनदहाड़े हत्या कर दुस्साहस का परिचय दे डाला और पुलिस जगह-जगह सुरक्षा किए जाने का डंका बजाती रह गई।

गौर करें तो पुलिस कमिश्नरेट लागू होने से पहले जिले में लोगों की सुरक्षा के लिए एसएसपी के पद पर एक आईपीएस अफसर की तैनाती की जाती थी। उसके मातहत छह से सात हजार पुलिसकर्मी तैनात रहते थे। अपराध की रोकथाम और लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की गई ढेरों पुलिस बल तैनात किया गया, इसके बावजूद अपराधी कहीं न कहीं संगीन घटनाओं को अंजाम देने में पीछे नहीं हैं। यही नहीं कमिश्नरेट में आईपीएस अफसरों की लंबी फौज है और अनगिनत पुलिसकर्मी भी तैनात हैं, लेकिन अपराधियों का आतंक बरकरार है। नतीजतन खूनी लुटेरों से लेकर जालसाजों का जाल जगह-जगह जकड़ चुका है। आए दिन जालसाज किसी न किसी की गाढ़ी कमाई बटोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।

Crime News

फर्जी निकली लूटपाट और हत्या की खबर, अस्पताल में हुई थी वृद्धा की मौत

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित ब्राह्मण टोला में लूटपाट के बाद वृद्धा की हत्या की सूचना से बुधवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पूरा मामला फर्जी निकला। जानकारी के अनुसार, तेनुआ माफी गांव निवासी भाष्कर ओझा ने डायल 112 पर सूचना दी […]

Read More
Crime News homeslider

लखनऊ में सनसनी: BBD यूनिवर्सिटी के फेस्ट में छात्र पर जानलेवा हमला

जहरीला पदार्थ खिलाने का भी आरोप, गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी (BBD यूनिवर्सिटी) में आयोजित फेस्ट के दौरान हिंसा की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फेस्ट में पहुंचे एक छात्र पर कुछ अन्य छात्रों ने मिलकर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों […]

Read More
Crime News

महुली में मुर्गी फार्म सुपरवाइजर से लूट का आरोपी असलहा सहित गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार की भोर को मुर्गी फार्म के सुपरवाइजर से हुई छिनैती के आरोपी को असलहा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार, रजनौली गांव निवासी दानिश पुत्र अजीजुल्लाह मुर्गी फार्म सुपरवाइजर हैं। वह भगौतीपुर गांव से अपने घर लौट रहे […]

Read More