देहरादून में पांच हत्याओं के बाद सरकार ने एसएसपी अजय सिंह को हटाया

uttarakhand ips transfer

देहरादून। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। देहरादून जनपद में 16 दिनों के अंदर हुई पांच हत्याओं के बाद शुक्रवार को सरकार ने देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को हटा कर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नई जिम्मेदारी दी है। हालांकि, अजय सिंह पहले भी एसटीएफ की कमान संभाल चुके हैं, जबकि हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल को देहरादून की कमान सौंपी गयी है। जबकि हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल को देहरादून की कमान सौंपी गयी है। डोभाल को देहरादून का एसएसपी बनाया गया है। वहीं, अब तक एसटीएफ एसएसपी रहे नवनीत सिंह भुल्लर हरिद्वार के नए कप्तान बनाए गए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

उत्तराखंड जल रहा है, धामी वंशी बजा रहे हैं : प्रीतम सिंह

प्रदेश में पुलिस अधिकारियों में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसडीआरएफ की डीआईजी निवेदिता कुकरेती को आईजी एसडीआरएफ नियुक्त किया गया है। एसपी सतर्कता मुख्यालय प्रहलाद नारायण मीणा को पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता मुख्यालय कि रूप में तैनाती दी गई है। 31वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक यशवंत सिंह को पीटीसी नरेंद्र नगर का प्रधानाचार्य बनाया गया है। एसपी चंपावत अजय गणपति कुमार को उधम सिंह नगर एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उधम सिंह नगर के कप्तान मणिकांत मिश्र को एसपी अभिसूचना बनाया गया है तो वहीं एसपी अभिसूचना प्रदीप कुमार राय को सीबीसीआईडी का एसपी नियुक्त किया गया। अभिसूचना में एसपी (क्षेत्रीय) की जिम्मेदारी देख रहे अमित श्रीवास्तव को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर भेजा गया है। एसपी रुद्रप्रयाग को अक्षय प्रह्लाद कौंडे को पिथौरागढ़ का एसपी नियुक्त किया गया है। पिथौरागढ़ एसपी रेखा यादव को चंपावत का पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के को अल्मोड़ा का एसपी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें

यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: गोमतीनगर विस्तार से चार तस्करों को पकड़ा, 92 लाख का अवैध गांजा बरामद

अल्मोड़ा के एसपी देवेंद्र पिंचा को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है। एसपी अपराध एवं यातायात उधम सिंह नगर निहारिका तोमर को रुद्रप्रयाग का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। एसपी अपराध एवं यातायात हरिद्वार जितेंद्र कुमार मेहरा को एसपी बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है। हरिद्वार एसपी जितेंद्र चौधरी को नई जिम्मेदारी के तौर पर अपराध एवं यातायात उधम सिंह नगर का एसपी बनाया गया है। इनके अलावा हरिद्वार एसपी निशा यादव को पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात हरिद्वार की नियुक्ति दी गई है। एएसपी सीआईडी मनोज ठाकुर को एसपी कोटद्वार नियुक्त किया गया है। एसपी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल चंद्र सिंह को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है।

 

Spread the love

Crime News

जमीन को लेकर विवाद, गोली से एक की मौत

जमीनी विवाद में दो पक्षों में संघर्ष चली गोली एक की मौत Sidhaur : कोठी थाना क्षेत्र के रेवतीपुरवा गांव में मंगलवार शाम जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। नांद रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और गोली चलने तक पहुंच गया। घटना में […]

Spread the love
Read More
IAS
Crime News

अंबेडकरनगर: पांचवें दिन भी नहीं मिले खूनी लुटेरे

अपने ही अफसर के मामले में ढीले-ढाल रवैया अपना रही पुलिस पुलिस का दावा शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं तो गहने कहां चला गया, जमीन या फिर आसमान… IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की हुई हत्या का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र स्थित धवरूआ मजरे रूढ़ा गांव […]

Spread the love
Read More
CM Yogi
Business Politics Uttar Pradesh

CM योगी ने गिनाईं UP की खूबियां, निवेशकों से किया बड़ा आह्वान

जापानी निवेशकों को CM योगी का भरोसा UP-Japan Investment Meet: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट के दौरान जापानी कंपनियों और निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए खुला आमंत्रण दिया। प्रमुख कंपनियों के CEO और बिजनेस लीडर्स के साथ राउंड टेबल मीटिंग में CM योगी ने कहा कि पिछले […]

Spread the love
Read More