देहरादून में मारा गया झारखंड का गैंगस्टर विक्रम शर्मा

Untitled 1 copy 25
  • फिर खुलीं झारखंड के अंडरवर्ल्ड की पुरानी फाइलें

रंजन कुमार सिंह

रांची। उत्तराखंड की शांत वादियों में हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना ने झारखंड के अपराध जगत को झकझोर दिया है। देहरादून में मारे गए व्यक्ति की पहचान जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा के रूप में हुई है। एक दशक पहले अंडरवर्ल्ड में सक्रिय रहा यह नाम फिर सुर्खियों में आ गया है।

बदल ली थी पहचान

पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्षों तक फरार रहने वाला विक्रम शर्मा देहरादून में अपनी पहचान बदलकर रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह खुद को कारोबारी के रूप में पेश कर रहा था। लेकिन उसका अतीत उसका पीछा करता रहा और अंततः अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

अखिलेश सिंह गिरोह से जुड़ा था शर्मा

सूत्र बताते हैं कि विक्रम शर्मा को अपराध जगत में अखिलेश सिंह गिरोह का रणनीतिकार और अहम सहयोगी माना जाता था।
2007 के चर्चित श्रीलेदर्स हत्याकांड के बाद से वह पुलिस की नजरों से ओझल हो गया था। उसी समय झारखंड पुलिस ने उसे ‘मोस्ट वांटेड’ सूची में शामिल किया था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

गैंगवार या साजिश? जांच जारी

प्रारंभिक जांच में हत्या का संबंध पुरानी गैंगवार से जोड़ा जा रहा है। हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह किसी पुराने राज़ को दबाने की साजिश तो नहीं। विक्रम शर्मा के पुराने संपर्कों और दुश्मनों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

कौन था विक्रम शर्मा

  • जमशेदपुर के अपराध जगत का चर्चित नाम
  • 2000 के दशक में संगठित अपराधों में सक्रिय भूमिका
  • अखिलेश सिंह गिरोह से जुड़ा रहा
  • 2007 में श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे हत्याकांड के बाद फरार
  • लंबे समय से पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल

संयुक्त जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम जांच में लगी है। हत्या के पीछे गैंगवार है, दुश्मनी या अंडरवर्ल्ड के भीतर नई साजिश, इन सभी पहलुओं पर पड़ताल जारी है। विक्रम शर्मा की देहरादून स्थित सिल्वर सिटी मॉल में गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर हत्या में शामिल तीनों आरोपी जमशेदपुर के ही बागबेड़ा निवासी बताए जा रहे हैं। इनकी पहचान अक्षय, विशाल और आशुतोष के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी है। विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। इस सनसनीखेज हत्याकांड से जमशेदपुर और देहरादून दोनों शहरों में व्यापारिक एवं सामाजिक जगत में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

Spread the love

Delhi homeslider Uttar Pradesh

‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा

‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा New Delhi :  फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को हुई गंभीर घटना के दौरान साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की है। PM मोदी ने सोशल […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

जान लेने के बाद कातिल शव को इंदिरा नहर में फेंक भाग निकला था ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव के भाई सुजीत यादव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने बुधवार को […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में युवक पर तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: दो दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव निवासी उमेश कुमार के ऊपर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक कर जख्मी करने वाले नामजद हमलावर को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More