पिता को टरकाती रही पुलिस नाले में हत्या कर फेंकी मिली मासूम छात्रा की लाश

  • दरिंदगी की इंतहा: आठ साल के बच्ची के आधा अंग प्लास्टिक में लपेटा
  • रेप के बाद हत्या किए जाने की आंशका, पुलिस जांच में जुटी
  • सैरपुर थाना क्षेत्र में वारदात से सनसनी
  • शक के आधार पर कुछ संदिग्ध हिरासत में पूछताछ जारी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अपने जिस लाडली बेटी की शिकायत लेकर दुबग्गा थाने पहुंचे पिता को पुलिस ने टरका दिया था, उसी आठ वर्षीय मासूम छात्रा की लाश शनिवार को सैरपुर थाना क्षेत्र स्थित नाले में मिली।  बेखौफ दरिंदों ने छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद शव को प्लास्टिक के पैकेट में लपेटकर नाले में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं, इससे आंशका जताई जा रही है कि बदमाशों ने रेप के बाद पहचान छिपाने के लिए उसको मौत की नींद सुला दिया। सैरपुर क्षेत्र में इस घटना से सनसनी फैल गई है। मासूम बच्ची आठ दिन पहले घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी कि वह तभी से लापता थी।

बताया जा रहा है कि दुबग्गा क्षेत्र स्थित बरावन खुर्द गांव निवासी आठ वर्षीय कक्षा तीन की छात्रा आठ दिन पहले घर से स्कूल के लिए निकली थी।  देर तक घर न पहुंचने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की सफलता न मिलने पर इसकी सूचना दुबग्गा पुलिस को दी। पुलिस ने उसे खोजबीन के बहाने टरकाती रही कि बच्ची की तलाश की जा रही है।  नतीजतन पुलिस की लापरवाही के चलते मासूम छात्रा की हत्या कर हत्यारों ने लाश को सैरपुर क्षेत्र स्थित नाले में फेंक दिया। इस मामले में डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। मामले की छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें

पति की दस लाख रुपये में बेची किडनी और प्रेमी के साथ हो गयी फरार

Central UP Crime News homeslider

सावधान! बिना ऑर्डर के आ रहा पार्सल, COD के नाम पर ठगी का नया तरीका उजागर

लखनऊ में ऑनलाइन फ्रॉड का नया ट्रेंड, फर्जी पार्सल देकर वसूले जा रहे पैसे घर की महिलाओं के नाम फर्जी ऑर्डर, COD के बहाने ठगी विजय श्रीवास्तव लखनऊ। साइबर युग में जहां रोज नए-नए ऑनलाइन फ्रॉड सामने आ रहे हैं, वहीं राजधानी लखनऊ में ठगी का एक नया तरीका सामने आया है। यहां बिना ऑर्डर […]

Read More
Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More