आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

WhatsApp Image 2026 03 02 at 6.40.06 PM
  • जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने एक दूसरे गुलाल अबीर लगाकर होली की बधाई दी।

आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन महिला विंग की शशि अग्निहोत्री ने बताया कि इस बार कॉलोनी में पांच दिनों तक रंगोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत सोमवार को जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर पर शाम पांच बजे से सात बजे तक महिलाओं का रंगोत्सव हुआ। इसमें महिलाओं और बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर ठंडाई और स्वल्पाहार का भी महिलाओं ने लुत्फ लिया। महिलाओं ने होली गीतों पर नृत्य पेश कर पूरे माहौल को होली मय बना दिया।

महिलाओं के रंगारंग होली समारोह में शशि अग्निहोत्री नीलम गुप्ता मधु गुप्ता भारती गुप्ता सीमा चौधरी नूपुर अंजू गुप्ता ज्योत्सना पुष्पा साधना पांडे शैल पांडे इंदिरा नमिता जया बबली रजनी भाटिया विमल पांडे छवि समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।  आशियाना रेजिडेंट्स के महासचिव एसी अग्निहोत्री ने बताया कि कल तीन मार्च को रात 10 बजे होलिका दहन और 4 मार्च को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में होली खेली जाएगी।

READ MORE

हिंदी में रिलीज हुई ‘इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’, दर्शकों ने बताया कैसी है हॉरर फिल्म

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More