मां को समर्पित रहा माण्डवी स्मृति सम्मान एवं काव्यांजलि समारोह

  • ‘मां दूध है ममता बनकर रंगों में बहती है’

लखनऊ। माण्डवी फाउण्डेशन के तत्वावधान में वाल्मीकि रंगशाला गोमतीनगर में आयोजित माण्डवी स्मृति सम्मान एवं काव्यांजलि समारोह मातृशक्ति के नाम रहा। यहां मां को समर्पित कविताओं की गूंज रही। माण्डवी सिंह की सातवीं पुण्य तिथि पर आयोजित दुर्गेश पाठक के संचालन में चले समारोह में फाउण्डेशन की अध्यक्ष डॉ.सुनीता सिंह ने फाउण्डेशन के कार्यों से परिचित कराते हुए अपनी मां माण्डवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पद्मश्री विद्या विंदु सिंह, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रमेश मिश्र, विशिष्ट अतिथि सत्या सिंह, लोक कलाकार कविता पाठक, समाजसेवी डॉ.हर्षवर्धन अग्रवाल, कवयित्री डॉ.अनुराधा अन्वी, समाजसेवी नीशू त्यागी, कवयित्री रमा सिंह और जलालपुर पंचायत अध्यक्ष नीरज प्रताप सिंह को अंगवस्त्र, पुष्प और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। रमेश मिश्र ने कहा कि हमें अपने बच्चों के नाम गूगल देखकर फैशन में पड़कर अपनी परम्परा, इतिहास और संस्कृति के हिसाब से रखने चाहिए।

डा.विद्या विंदु सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम संदेश देते हैं कि मां के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है। मां पर रचना पाठ करते हुए पढ़ा- मां दूध है ममता बनकर रंगों में बहती है।…. मां एक आंगन है जिसमें खेलते झगड़ते बच्चे बड़े होते हैं। रमा सिंह ने- हे मां तुम्हें वंदन रचना का पाठ किया। डा.अनुराधा पाण्डेय अन्वी ने बीच रचना में मां पर कहा- निराशा और उदासी में जो याद तुम्हारी आयेगी, गहन अंधेरे छंट जाएंगे राह नहीं खुल जायेगी। सत्या सिंह ने सुनाया- दुआएं भरकर के आंचल में ओढ़ा देती है जब भी मां, मुझे फिर दर्द घावों में नहीं आभास होता है। कविता पाठक ने कहा कि मां के बिना हमारा आस्तित्व ही नहीं। अंकिता ने मुनव्वर राणा का शेर- मैंने जन्नत तो नहीं देखी मां देखी है। इस अवसर पर एक प्रकाशन की ओर से प्रतिनिधि निहाल सिंह ने सभी को जूट बैग उपहार में दिये।

Central UP Crime News homeslider

सावधान! बिना ऑर्डर के आ रहा पार्सल, COD के नाम पर ठगी का नया तरीका उजागर

लखनऊ में ऑनलाइन फ्रॉड का नया ट्रेंड, फर्जी पार्सल देकर वसूले जा रहे पैसे घर की महिलाओं के नाम फर्जी ऑर्डर, COD के बहाने ठगी विजय श्रीवास्तव लखनऊ। साइबर युग में जहां रोज नए-नए ऑनलाइन फ्रॉड सामने आ रहे हैं, वहीं राजधानी लखनऊ में ठगी का एक नया तरीका सामने आया है। यहां बिना ऑर्डर […]

Read More
Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More