पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया शोक

प्रतापगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय पर महान अर्थशास्त्री, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि आज हम ऐसे महान व्यक्तित्व का शोक सभा कर रहे हैं जिनके राज में रुपया 30 का दिहाड़ी मजदूर ₹300 की मजदूरी तक पहुंचा, जब पूरा विश्व आर्थिक मंदी की चपेट में था और देश का 47 टन सोना गिरवी था तब भी हमारे देश पर मंदी का प्रभाव नहीं पड़ा।  कॉलेज के लेक्चर से लेकर आरबीआई के गवर्नर, वित्त मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर बेदाग तय किए।

नगर अध्यक्ष इरफान अली ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व के जाने से जो रिक्तता देश की राजनीति और कांग्रेस की राजनीति में हुई है। उसकी भरपाई नहीं की जा सकती।  पी.सी.सी सदस्य डॉ.प्रशांत देव शुक्ला ने कहा कि हम जनपद प्रतापगढ़ के कांग्रेस जन अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि अपने चरणों में स्थान दें और परिवार जनों को सहनशीलता प्रदान करें।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से वेदान्त तिवारी,कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, प्रदीप द्विवेदी,कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मकरंद शुक्ला, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सरोज कश्यप, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नफीस खान, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, अरबाज आलम,राम रतन तिवारी, रानी देवी, अभय किशोर त्रिपाठी,चन्द्रनाथ शुक्ला, अवधराज यादव,मुन्ना यादव,सलमान खान, बेलाल अहमद,प्रेम नाथ शुक्ला,सुधीर तिवारी,सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, अब्दुल रहमान, विश्वास सिंह,श्याम शंकर तिवारी, अश्वनी उपाध्याय, शहजाद अहमद,मो. इदरीसी, संदीप सिंह,रामधन यादव, दिनेश तिवारी, अजीत शुक्ला,रवि प्रताप सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Central UP Crime News homeslider

सावधान! बिना ऑर्डर के आ रहा पार्सल, COD के नाम पर ठगी का नया तरीका उजागर

लखनऊ में ऑनलाइन फ्रॉड का नया ट्रेंड, फर्जी पार्सल देकर वसूले जा रहे पैसे घर की महिलाओं के नाम फर्जी ऑर्डर, COD के बहाने ठगी विजय श्रीवास्तव लखनऊ। साइबर युग में जहां रोज नए-नए ऑनलाइन फ्रॉड सामने आ रहे हैं, वहीं राजधानी लखनऊ में ठगी का एक नया तरीका सामने आया है। यहां बिना ऑर्डर […]

Read More
Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More